Saturday, April 25, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Uncategorized बरकई में कृषकों ने जाना ड्रोन कृषि का तरीका 12गांवों मे...

बरकई में कृषकों ने जाना ड्रोन कृषि का तरीका 12गांवों मे पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा,,, ,राजमन नाग /फरसगांव

0
122

*बरकई में कृषकों ने जाना ड्रोन द्वारा कृषि का तरीका*
*12 गांवों में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा*
*मड़ानार में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को किया गया पौधा वितरण*

*कोण्डागांव, 10 जनवरी 2024/* विकसित भारत संकल्प यात्रा बुधवार को कोण्डागांव जिले के 12 ग्राम पंचायतों में पहुंची। जिसमें विकास रथ केशकाल विकासखण्ड के ठाकुरपारा एवं अड़ेगा, फरसगांव विकासखण्ड के झाकरी एवं गोहड़ा, कोण्डागांव विकासखण्ड के बड़ेबंजोड़ा, खण्डाम, मड़ानार एवं पुसावण्ड, विकासखण्ड माकड़ी के बरकई एवं भीरगांव, विकासखण्ड बड़ेराजपुर के रामपुर एवं खलारी पहुंची। जहां सभी में यात्रा के प्रति उत्साह देखने को मिला माकड़ी के ग्राम बरकई में ड्रोन द्वारा कृषि तकनीक को देखने के बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए। जिसमें कृषि अधिकारियों द्वारा ड्रोन के संचालन से लेकर ड्रोन द्वारा नैनो यूरिया के छिडकाव का भी प्रदर्शन किया गया। अधिकारियों द्वारा ड्रोन तकनीक के लाभ के संबंध में जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर कोण्डागांव विकासखण्ड के बड़ेबंजोड़ा शिविर में कृषि सखी लखेश्वरी नाग ने बताया कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत कृषि सखी बनकर उन्हें आर्थिक सहायता के साथ गांव के लोगों में जागरूकता प्रसार का मौका मिला। इसके अंतर्गत वे घर-घर जाकर कृषकों को जैविक कृषि हेतु जैविक रूप से उत्पादित उवर्रक, कीटनाशक की जानकारी देकर उन्हें इसके लाभों के संबंध में बता पाती हैं। कोण्डागांव विकासखण्ड के मड़ानार में आयोजित संकल्प यात्रा शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को पौधा वितरण किया गया। वहीं खण्डाम में पारम्परिक नृत्य एवं पूजन द्वारा संकल्प यात्रा रथ का स्वागत किया गया। खण्डाम के लोगों में शिविर के प्रति विशेष उत्साह देखा गया।
ज्ञात हो कि जिले अब तक 174 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा चुका है। जिसमें भारत को 2047 तक विकसित बनाने का संकल्प 01 लाख 07 हजार से अधिक ग्रामीणों द्वारा लिया गया है। इन शिविरों के माध्यम से 940 लोगों को सुरक्षा बीमा, 426 लोगों को जीवन ज्योति बीमा, 2527 परिवारों को उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन, 13524 लोगों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने के साथ अन्य योजनाओं से लाभ दिलाने के साथ विशिष्ट कलाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 5992 स्थानीय ग्रामीणों को सम्मानित किया गया है। जिसमें 1525 महिलाएं, 2378 उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूली छात्र-छात्राएं, 1098 स्थानीय खिलाड़ियों एवं 991 स्थानीय कलाकारों को सम्मानित किया गया है। 174 ग्रामों में कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारियों द्वारा उन्नत कृषि के साथ जैविक कृषि को प्रोत्साहन देने के लिए वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी देने के साथ फसलों का प्रदर्शन भी किया गया है। इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा कई स्थानों पर ब्रम्हास्त्र एवं अन्य जैविक खादों की निर्माण प्रक्रिया का प्रदर्शन करने के साथ ड्रोन का कृषि में प्रयोग कर उत्पादकता वृद्धि के संबंध में जानकारी दी गयी। ड्रोन के माध्यम से कृषि तकनीकी का प्रदर्शन 28 गांवों में किया गया। जिसके प्रति लोगों में विशेष उत्साह देखा गया।
143 ग्राम पंचायतों में शत प्रतिशत भू-अभिलेखों को डिजिटली उपलब्ध कराने का कार्य किया गया है। इन शिविरों में लगाये गये स्वास्थ्य कैम्पों में 75 हजार से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गयी। जिसमें 66 हजार लोगों की टीबी जांच, 38 हजार लोगों की सिकलसेल जांच की गयी। इसके साथ ही लोगों में एनीमिया एवं अन्य लक्षणों की जांच कर उपचार उपलब्ध कराया गया। इस यात्रा में अब तक 2917 से अधिक हितग्राहियों द्वारा लोगों को अपने अनुभव बताते हुए योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here