Monday, April 20, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ * केशकाल मांझीचेर्रा मे हल्बा समाज द्वारा, शक्ति दिवस समारोह में मुख्य...

* केशकाल मांझीचेर्रा मे हल्बा समाज द्वारा, शक्ति दिवस समारोह में मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित विधायक मा.नीलकंठ टेकाम ने उपस्थित जन को संबोधित किया। * राजमन नाग फरसगांव/कोण्डागांव की रिपोर्ट*

0
124

* केशकाल मांझीचेर्रा मे हल्बा समाज द्वारा, शक्ति दिवस समारोह में मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित विधायक मा.नीलकंठ टेकाम ने उपस्थित जन को संबोधित किया।

* राजमन नाग फरसगांव/कोण्डागांव की रिपोर्ट*


कोंडागांव::::::::::::26/12/2023 को केशकाल के मांझीचेर्रा मे हल्बा समाज द्वारा आयोजित शक्ति दिवस समारोह में मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित विधायक मा.नीलकंठ टेकाम ने उपस्थित जन को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव खत्म हो चुका है और परिणाम आ चुका है अब पार्टी वाली बात को कुछ दिनों के लिए दरकिनार रख दिया जाना चाहिए मैं सबका विधायक हूं आप लोग चाहे मुझे मेरी पार्टी को वोट दिए हो ना हो आप में से कोई किसी भी पार्टी का हो अब दलगत राजनीतिक संकीर्णता से उपर उठकर हम सबको मिल जुलकर जनता की समस्या को निपटाना है तथा गांव का क्षेत्र का विकास करना कराना है ।

विधायक श्री नीलकंठ टेकाम ने शराबखोरी को परिवार और समाज की समस्या तथा बुराई बताते हुऐ कहा की जब तक हर परिवार हर समाज अपने भावी पीढ़ी को शराबखोरी से बचाकर शिक्षित बनाने स्वालम्बी बनाने की तरफ ध्यान देगा तब तक हम कितना भी सड़क स्कूल बनाते विकास का काम करवा लें उसका कोई मतलब नही होगा।

हम सबका दायित्व बनता है कि हम आने वाली पीढ़ी को शिक्षित बनाने तथा युवा पीढ़ी को नशाखोरी से बचाए
विधायक नवनिर्वाचित होने के बाद पहली बार गांव में सार्वजनिक आयोजन में पधारे श्री नीलकंठ टेकाम ने अपने सारगर्भित प्रेरक उद्बोधन से लोगों को प्रभावित किया और लोगों को सोते विचारते चिंतन मनन करते आने वाली पीढ़ी के लिए कुछ करने की उत्प्रेरित किया।

आयोजन में विशेष अतिथि के रूप में श्री सेवकराम नेताम पूर्व विधायक केशकाल जनपद अध्यक्ष श्री महेंद्र नेताम पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री आकाश मेहता श्री वीरेंद्र बघेल जनपद सदस्य श्री रामसेवक वेदव्यास श्री आर पी नाग श्री सखाराम समरथ एवं हल्बा समाज के पदाधिकारी तथा शासकीय सेवारत अधिकारी कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here