*बेकरी प्रशिक्षण लेकर आत्म निर्भर बनेगी रीपा केन्द्र रूद्रारम के स्व सहायता समूह की महिलाएं*,,, ,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,

0
67

*बेकरी प्रशिक्षण लेकर आत्म निर्भर बनेगी रीपा केन्द्र रूद्रारम के स्व सहायता समूह की महिलाएं*,,,

,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,

बीजापुर,,,,,,,, जिला मुख्यालय से 50 कि.मी. दूर जनपद पंचायत भोपालपटनम में स्थित महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) रूद्रारम में लक्ष्मी माता समूह की महिलाओं द्वारा ब्रेड, टोस्ट, कुकीज़, नान खटाई, बनाने का प्रशिक्षण लिया जा रहा हैं। इस सप्ताह बचेली से ट्रेनर बुलाकर जिला प्रशासन के प्रयास से महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण पश्चात् महिलाएं बेकरी उद्योग से आमदनी कर अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा एवं सीईओ जिला पंचायत श्री रवि कुमार साहू के कुशल नेतृत्व में बेकरी खाद्य उत्पादनों की गुणवत्ता एवं स्वाद हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। खाद्य सामग्रियों के विक्रय एवं प्रचार प्रसार हेतु प्रति मंगलवार समय सीमा बैठक के दिन कलेक्टोरेट परिसर में कलेक्टर के द्वारा निर्देशित किया जाता है। इसके अलावा रीपा केन्द्र रूद्रारम में पापड़ निर्माण, बफेट प्लेट (पत्तल) निर्माण, इमली चपाती निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो गया है। स्व सहायता समूह की महिलाओं और ग्रामवासियों ने कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा रूद्रारम ग्राम पंचायत में रीपा केंद्र खोलना एक बहुत ही अच्छी पहल है। रीपा केन्द्र होने के कारण स्व सहायता समूह की महिलाओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार प्राप्त हो रहा है। गांव के नजदीक होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध होने के कारण अब ग्रामीणों का पलायन भी रुकेगा यहां काम करने में लोगों को अच्छा लग रहा है। अन्तर्राज्यीय सीमा पर बसे होने के कारण भोपालपट्टनम ब्लॉक के ग्रामीणों का रोजगार के लिए तेलंगाना और आंध्रप्रदेश पलायन की स्थिति बनी रहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here