Sunday, April 19, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *मोदी सरकार को घेरेंगी आज विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा , खैरागढ़ में...

*मोदी सरकार को घेरेंगी आज विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा , खैरागढ़ में आज कांग्रेस पार्टी की ‘जन आक्रोश रैली’, *,,,,,,,,,,,*नितिन भांडेकर की रिपोर्ट

0
104

*मोदी सरकार को घेरेंगी आज विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा , खैरागढ़ में आज कांग्रेस पार्टी की ‘जन आक्रोश रैली’, *,,,,,,,,,,,*नितिन भांडेकर की रिपोर्ट

खैरागढ़::::::::::: केंद्र में विराजमान मोदी सरकार के खिलाफ खैरागढ़-छुईखदान-गंडई कांग्रेस पार्टी आज खैरागढ़ जिला के स्तिथ मेमन कमेनिटी हाल दाऊ चौरा खैरागढ़ में एकजुट होकर बड़ी संख्या में राजीव चौक से रैली निकालेगी ।

इस रैली को ‘जन आक्रोश रैली’ का नाम दिया गया है।

इस रैली को सफल बनाने के लिए जिला भर से कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी आज खैरागढ़ के राजीव चौक में जुटेंगे।

शहर के राजनीतिक जानकारों की माने तो इस रैली को 2024 में होने वाले आम चुनाव के लिए कांग्रेस के द्वारा प्रचार अभियान की शँखनाद भी माना जा रहा है।

भीखम चंद छाजेड़ शहर कांग्रेश कमेटी खैरागढ़ द्वारा सूचना जारी करते हुये बताया गया है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार जिला कांग्रेस प्रभारी अरुण सिसोदिया जी के मार्गदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी एवं खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलाम्बर विधायक खैरागढ़ के निर्देशानुसार , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खैरागढ़ शहर कांग्रेस कमेटी खैरागढ़ के समस्त पदाधिकारी गण कार्यकर्ता को सूचित किया गया है कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में बढ़ती हुई महंगाई व मणिपुर में महिलाओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार के विरोध में 4 अगस्त को दोपहर 2:00 बजे जन आक्रोश रैली व शाम 5:00 बजे राजीव चौक में सभा का आयोजन रखा गया है।

जिसमें सभी जिले के
रामकुमार पटेल , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छूईखखदान अध्यक्ष , रमेश साहू ब्लॉक कांग्रेश कमेटी गंडई, आकाशदीप सिंह अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस ग्रमीण खैरागढ़ के पदाधिकारियों कांग्रेस के वरिष्ट कार्यकर्ता नगर पालिका अध्यक्ष , पार्षद दल , एल्डर मेन , जिला सदस्य , जनपद सदस्य , सरपंच , पंच , एन एस यू आई अध्यक्ष, सेवा दल , महिला कांग्रेस ,सभी आमंत्रित है।

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक खैरागढ़ कांग्रेस पार्टी इस रैली में केंद्र की भाजपा सरकार पर उसके अधूरे वादों और बढ़ती महंगाई , मणिपुर में हिंसा करवाने पर राजनीति को लेकर हमला बोलेंगे।

महिलाओं पर हो रहे हमलों और सामाजिक अशांति जैसे मुद्दों पर जनता के आक्रोश को आवाज देने का कोशिश करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here