*तेजेश्वरी टांडिया की हालात गंभीर….प्रधान अध्यापिका निलंबित पढें पुरी खबर। आर.एल.कुलदीप की रिपोर्ट:-*

0
508

*तेजेश्वरी टांडिया की हालात गंभीर….प्रधान अध्यापिका निलंबित।
आर.एल.कुलदीप की रिपोर्ट:-*

कांकेर/भानुप्रतापपुर:-
*भानुप्रतापपुर ब्लॉक के ग्राम बांसला में 10 अप्रैल को मध्यान्ह भोजन वितरण के दौरान पहली कक्षा की छात्रा गर्म कढ़ी बेसन से भरे बर्तन में गिरने से गंभीर रूप से झुलस गई थी जिसकी हालात मंगलवार सुबह से ज्यादा खराब हो गई हैं…..*

*जिसे जिला अस्पताल कांकेर से बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है वहां उपचार चल रहा है…..*

*जनपद प्राथमिक शाला बांसला में 10 अप्रैल को बच्चों को मध्यान्ह भोजन वितरण किया जा रहा था। बच्चों को लाइन न लगाकर भोजन परोसा जा रहा था। इसी बीच धक्का-मुक्की में पहली कक्षा की छात्रा तेजेश्वरी टांडिया कढ़ी की गंजी में गिर गई। कढ़ी गर्म होने की वजह से बच्ची बुरी तरह से झुलस गई थी।*
*जनपद प्राथमिक शाला बांसला की प्रधान पाठिका हसीना बेगम को निलंबित कर दिया गया है।*

*फिलहाल बच्ची का उपचार रायपुर में चल रहा है।जहां उसकी हालत नाजुक बताया जा रहा है…।*

 

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here