*आपसी प्रेम भाईचारे का त्यौहार होली का पर्व दुर्गुकोंडल सहित पूरे अंचल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया* ,,,,,,,,,,,,,*आर एल कुलदीप की रिपोर्ट*

0
86

*आपसी प्रेम भाईचारे का त्यौहार होली का पर्व दुर्गुकोंडल सहित पूरे अंचल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया* ,,,,,,,,,,,,,*आर एल कुलदीप की रिपोर्ट*

दुर्गुकोंदल 10 मार्पसीप्रेम और भाईचारे का प्रतीक रंगों का त्योहार होली बुधवार को दुर्गुकोंदल खंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।होली के अवसर पर मंगलवार को दुर्गुकोंदल में कई स्थानों पर होलिका दहन का आयोजन किया गया।गांव हो या शहर हर जगह होली की उमंग और उत्साह एक समान था।रंग,गुलाल और अबीर से एक- दूसरे को सराबोर करने की होड़ और होली के गीतों की मस्ती के साथ रंगों का त्योहार होली बुधवार को पूरे दुर्गुकोंदल अंचल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्या अमीर, क्या गरीब युवा,बच्चे,महिला सभी एक ही रंग में नजर आ रहे थे। हर तरफ होली की धूम थी। बच्चे, बूढ़े,जवान सभी होली की मस्ती में थे।महिलाओं की टोली भी किसी से कम नहीं थी। बुधवार को पूरे अंचल में होली का त्योहार धूम धाम से मनाया गया। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। अंचल में होली की उमंग रविवार से ही दिखने लगा था। मंगलवार की शाम संबलपुर रोड में प्रगति लेडीज़ ग्रुप ने पांचवें वर्ष भी विधि विधान से होलिका का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। होलिका की परिक्रमा कर मन्नतें भी महिलाओं ने मांगी व होलिका दहन किया। होलिका दहन के बाद से ही लोग होली के रंग में रंगने लगे थे। सुबह होते- होते लोग होली की मस्ती में डूब गए। बच्चों की मस्ती तो रविवार शाम से ही दिखने लगी थी। होली है होली है की गूंज हर गली, हर मुहल्ले में गूंजने लगी। बच्चे सुबह होने का इंतजार करने लगे। बुधवार की सुबह मौसम में ठंडापन था, लेकिन यह ठंडापन बच्चों के उत्साह को रोकने में विफल रहा। यहीं हाल आमजनों का भी रहा। सुबह 10 बजे के बाद हर कोई होलियाना मुड़ में नजर रहा था। होली आई रे कन्हाई, रंग बरसे की धून पर लोगों का जो थिरकना शुरू हुआ वह दोपहर तक जारी रहा। सड़क पर मतवालों की टोली चल रही थी जिनका काम हर आने जाने वालों को रंगों से सराबोर करना था।समूह में बंट कर लोग एक- दूसरे के घर पहुंचने और गुलाल लगा कर एक- दूसरे को होली की बधाई दी। बधाई देने का क्रम देर शाम तक जारी रहा। होली को लेकर थाना दुर्गुकोंडल के थाना प्रभारी सुशील पटेल के निर्देश पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। सभी स्थानों पर पुलिस बल को तैनात किया गया था। इसे होली का पर्व दुर्गुकोंडल मुख्यालय सहित पूरे अंचल में शांतिपूर्वक होली का त्यौहार मनाया गया किसी प्रकार से अप्रिय घटना नहीं घटी इसके लिए पुलिस प्रशासन को ग्रामीणों जनप्रतिनिधियों व्यापारियों के द्वारा आभार व्यक्त किया गया वही दूसरे दिन पुलिस विभाग के द्वारा होली का त्यौहार मनाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here