Sunday, April 19, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *बीजादूतीर स्वयंसेवक द्वारा पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती एवं कृमि मुक्ति दिवस...

*बीजादूतीर स्वयंसेवक द्वारा पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती एवं कृमि मुक्ति दिवस में किया जा रहा है अमूल्य योगदान*,, ,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,

0
186

*बीजादूतीर स्वयंसेवक द्वारा पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती एवं कृमि मुक्ति दिवस में किया जा रहा है अमूल्य योगदान*,,

,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,

बीजापुर 11 फरवरी 2023/गंभीर कुपोषित बच्चों के उपचार एवं कुपोषण के रोकथाम के लिए बीजापुर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार कटारा के मार्गदर्शन में जिले में सेवारत बीजादूतीर स्वयंसेवक लगातार प्रयासरत हैं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हड़ताल में होने के कारण बच्चे और गर्भवती माताओं के पोषण प्रभावित ना हो इसके लिए स्वयंसेवक का प्रयास अमूल्य है महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा लगातार जिले में कुपोषित बच्चों की संख्या कम करने के लिए कवायद की जा रही स्वयंसेवकों द्वारा नियमित रूप से कुपोषित बच्चों को केंद्र में भर्ती कराया जा रहा है बीजादूतीर स्वयंसेवक बच्चे के चेकिंग एवं चेकआउट दिनांक के माध्यम से ट्रैक कर पोषण पुनर्वास केंद्र( एनआरसी) बच्चों को अधिक से अधिक दर्ज कराने का प्रयास कर रहे हैं इसके साथ साथ जिले के हर बच्चे को कृमि मुक्त करने हेतु भी स्वयंसेवक प्रयासरत हैं तथा घर-घर घूमकर गांव के प्रत्येक बच्चों को कृमि मुक्ति के दवा खिलाने का कार्य कर रहे हैं इस दौरान पालको का व्यवहार परिवर्तन कर कृमि के दुष्प्रभाव और कृमि नाशक इलाज से बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर महत्वपूर्ण प्रभाव के बारे में भी जागरूक कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here