Homeछत्तीसगढ़*आधार कार्ड बना अब मनरेगा मजदूरी भुगतान का आधार* ,,,,तेजनारायण सिंह...

*आधार कार्ड बना अब मनरेगा मजदूरी भुगतान का आधार* ,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,

*आधार कार्ड बना अब मनरेगा मजदूरी भुगतान का आधार*

,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,

*आधार बेस्ड पेमेंट सिस्टम के बारे में जागरूकता हेतु जिला सीईओ श्री रवि कुमार साहू ने ली आवश्यक बैठक*

बीजापुर 11 फरवरी2023- मिनिस्ट्री आफ रूरल डेवलपमेंट भारत सरकार ने 1 फरवरी से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत श्रमिकों के मजदूरी भुगतान आधार बेस्ड पेमेंट सिस्टम के आधार पर करने निर्देश जारी कर दिए है। यह सिस्टम आधार कार्ड से बैंक का खाता लिंक के आधार पर कार्य करेगा। श्रमिकों को जिस बैंक में मनरेगा मजदूरी का भुगतान चाहिए होगा , उस बैंक में जाकर आधार नंबर को लिंक कराना होगा। उक्त जानकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री रवि कुमार साहू ने जिले के मनरेगा से जुड़े अमलों को बैठक में दी।

जिले में इस वित्तीय वर्ष में 31 मार्च तक 15 लाख मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से वर्तमान में 76 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण कर लिए गए हैं। मनरेगा में जिले में कुल 1 लाख 7 हजार मजदूर पंजीकृत है, जिनमें से 33 प्रतिशत मजदूरों के बैंक खाते से आधार लिंक है। 20 फरवरी तक अधिक से अधिक मनरेगा मजदूरों के बैंक खाते से आधार लिंक कराने के निर्देश बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने दिए। यह सिस्टम कैसे काम करता है इसकी जानकारी मनरेगा जाबकार्डधारी परिवारों को देने जागरूक और आवश्यक सहयोग करने को कहा।
बैठक में सहायक परियोजना अधिकारी नारायण बंजारे, मनीष सोनवानी, प्रोग्रामर जिनेश कुमार, समन्वयक शिकायत निवारण ललित दास मानिकपुरी, जनपद पंचायत सीईओ, कार्यक्रम अधिकारी, प्रोग्रामर जनपद पंचायत के अलावा ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

*जाने क्या है_ आधार इंबेल्ड पेमेंट सिस्टम( ए. ई. पी. एस.)_*
यह एक प्रकार की भुगतान प्रणाली है जो विशिष्ट पहचान संख्या पर आधारित होती है और आधार कार्ड धारकों को आधार आधारित प्रमाणीकरण के माध्यम से निर्बाध रूप से वित्तीय लेनदेन करने की अनुमति देती है। एईपीएस बैंकिंग सेवा का उद्देश्य आधार के माध्यम से सभी को वित्तीय और बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराकर समाज के सभी वर्गों को सशक्त बनाना है ।

*एईपीएस प्रणाली द्वारा दी जाने वाली सेवाएं _*
नकद जमा, नकद आहरण, खाते में जमा शेष राशि की पड़ताल, एक आधार से दूसरे आधार में राशि स्थानांतरण, लेनदेन एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे नरेगा, आवास, एन.आर.एल.एम. इत्यादि के भुगतान डी. बी. टी. के माध्यम से सीधे हितग्राहियों के खाते में जायेगा ।

*एईपीएस प्रणाली चालू करने के लिये क्या करें_*
हितग्राही को अपना आधार कार्ड , पासबुक के साथ बैंक में ले जाना होगा । तत्पश्चात के.वाई.सी. फॉर्म भरकर बैंक में जमा करना होगा। ये करने के बाद 24 घंटों के अंदर हितग्राही इस प्रणाली का लाभ ले सकतें हैं ।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES