Friday, April 17, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ कांकेर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद माननीय श्री मोहन मंडावी ने...

कांकेर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद माननीय श्री मोहन मंडावी ने जिला मुख्यालय कांकेर के शासकीय नरहरदेव के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे किया ध्वजारोहण**,,,राजमन नाग फरसगांव

0
281
  • * RKभारतNEWS ,(हर खबर पर नजर)

कांकेर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद माननीय श्री मोहन मंडावी जी ने जिला मुख्यालय कांकेर के शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया ध्वजारोहण*

*राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आज जिला स्तरीय समारोह नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में कांकेर लोकसभा के लोकप्रिय रामायणी सांसद श्री मोहन मंडावी जी ने राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली। इसके बाद उनके द्वारा जिप्सी में सवार होकर परेड ग्राउण्ड का निरीक्षण किया। इसके उपरांत सांसद जी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के संदेश का वाचन किया, साथ ही जवानों द्वारा हर्ष फायर और आकर्षक मार्चपास्ट किया गया।* *इस दौरान विद्यालयीन छात्र-छात्राओं के द्वारा विभिन्न थीम पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, तदुपरांत मैदान पर विभागीय झांकियां निकाली गईं।* *सांसद जी द्वारा उत्कृष्ट अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रेष्ठ प्रस्तुति व मार्चपास्ट करने वालों को प्रशस्ति-पत्र के साथ स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।*

*तदुपरांत पुलिस के जवानों ने राष्ट्रगान की धुन के साथ हर्ष फायर किया। तदुपरांत जिला पुलिस बल, नगर सैनिक, बस्तर फाइटर्स, फॉरेस्ट गॉर्ड्स सहित एनसीसी और स्काउट गाइड कैडेट्स के जवानों की कुल 14 टोलियों के द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट किया गया तथा मुख्य अतिथि ने दल नायकों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद श्री मोहन मण्डावी जी ने विभिन्न नक्सल मोर्चों में अपने प्राणों की आहुति देने वाले जिले के 90 वीर शहीद जवानों के परिजनों का सम्मान शॉल एवं श्रीफल भेंट कर किया गया।*

*तत्पश्चात् उन्होंने केसरिया, सफेद और हरे रंग के गुब्बारे आकाश में छोड़े। इसके बाद 21 स्कूलों के 1200 से अधिक विद्यार्थियों ने सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शन किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति प्रारम्भ हुई जिसमें आठ विद्यालयों के लगभग 800 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें सेंट माइकल इंग्लिश मीडियम स्कूल गोविंदपुर, सरस्वती शिशु मंदिर गढ़पिछवाड़ी, कन्या पैराडाइज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर, जे.पी. इंटरनेशनल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर सरंगपाल, शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर, शासकीय कन्या आश्रम सिंगारभाट, सुभाष चंद्र बोस शासकीय आवासीय कन्या छात्रावास और शहीद रामकुमार यादव कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर के लगभग 800 छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसके बाद 14 विभागों के द्वारा विभागीय योजनाओं पर आधारित झांकियां निकाली गईं।* *कार्यक्रम के अंत में विभिन्न विभागों में पदस्थ 56 अधिकारियों व कर्मचारियों को उल्लेखनीय कार्य एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्य अतिथि, कलेक्टर एवं एसपी के द्वारा प्रशस्ति-पत्र भेंट किए गए।* *इस अवसर पर नगरपालिका कांकेर की अध्यक्ष श्रीमती सरोज ठाकुर, छ.ग. राज्य मत्स्य कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्री भरत मटियारा, प्रदेश मंत्री श्री महेश जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सतीश लाटिया,जिला महामंत्री बृजेश चौहान सहित डीएफओ श्री आलोक बाजपेयी, अपर कलेक्टर श्री एस. अहिरवार, जिला पंचायत के सी.ई.ओ. श्री सुमित अग्रवाल सहित जिला स्तर के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं, शिक्षक, गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here