Homeजगदलपुरस्कूल जाते समय हुई दुर्घटना में दाहिना हाथ गंवा चुकी शिक्षिका को...

स्कूल जाते समय हुई दुर्घटना में दाहिना हाथ गंवा चुकी शिक्षिका को उचित मुआवजा दे सरकार – गजेंद्र श्रीवास्तव प्रदेश महामंत्री

(जगदलपुर)_ 6 सितंबर 2025, शनिवार को प्रातः कालीन शाला समय में स्कूल जाते समय प्रातः 7.15 बजे, शासकीय हाई स्कूल चितालूर विकासखंड बकावंड में पदस्थ अतिथि शिक्षिका श्रीमती संतोषी बिसाई का जगदलपुर के नया पुलिया के आगे शुभ लगन वाटिका के पास अज्ञात बस ने भीषण टक्कर मार दी। जिससे शिक्षिका संतोषी बिसाई का दाहिना हाथ कट कर अलग हो गया। जिसे तत्काल मेडिकल कॉलेज जगदलपुर लाया गया। जहां से उसे उचित इलाज के लिए रायपुर रिफर कर दिया गया।

 इस दुर्भाग्य जनक भीषण दुर्घटना पर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के *प्रदेश महामंत्री गजेंद्र श्रीवास्तव* ने अपना दाहिना हाथ गंवा चुकी महिला अतिथि शिक्षिका के लिए गहरा दुख व्यक्त करते हुए माननीय मुख्यमंत्री तथा माननीय शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन से मांग की है कि दुर्घटनाग्रस्त महिला अतिथि शिक्षिका जिसका दाहिना हाथ कट कर अलग हो चुका है, उसे तत्काल उचित मुआवजा दिया जाए ।साथ ही साथ उसके इलाज का संपूर्ण खर्च भी सरकार दे।  

 

गजेंद्र श्रीवास्तव

   प्रदेश महामंत्री

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES