HomeUncategorizedसेवानिवृत्त हुए 25 शासकीय सेवकों को कलेक्टर ने प्रदाय किया पेंशन प्राधिकार...

सेवानिवृत्त हुए 25 शासकीय सेवकों को कलेक्टर ने प्रदाय किया पेंशन प्राधिकार पत्र…..

कलेक्टोरेट के आस्था कक्ष में आयोजित समारोह के अवसर पर जून माह में सेवानिवृत्त हुए 25 शासकीय सेवकों को बस्तर कलेक्टर हरिस एस ने पुष्पगुच्छ भेंट करने सहित शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया और पेंशन प्राधिकार पत्र प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शासन की पहल से प्रत्येक माह सेवानिवृत्त हो रहे जिले के शासकीय सेवकों को उनकी शासकीय सेवा काल के अंतिम कार्य दिवस के समय पर ही पीपीओ जारी करने का सार्थक प्रयास लगातार किया जा रहा है। साथ ही सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को तत्काल जीपीएफ प्राधिकार पत्र भी प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर बस्तर ने शासकीय सेवा के लिए शासन की ओर से धन्यवाद देते हुए कहा कि पेंशन के लिए किसी प्रकार की दिक्कत होने पर कार्यालय में आकर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने पेंशन और अन्य स्वत्वों के भुगतान का समय पर निराकरण के लिए कोषालय और कोष-लेखा एवं पेंशन कार्यालय द्वारा कार्य करने के लिए बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने सेवानिवृत्त हो रहे शासकीय सेवकों की स्वस्थ सुखमय एवं मंगलमय जीवन हेतु कामना की…..

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES