HomeKanker*विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 47 बटालियन सीमा सुरक्षा बल के...

*विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 47 बटालियन सीमा सुरक्षा बल के कार्मिकों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।आर, एल, कुलदीप की खबर* 

*विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 47 बटालियन सीमा सुरक्षा बल के कार्मिकों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।आर, एल, कुलदीप की खबर*

 

 

पखांजूर/प्रतापपुर:-

दिनांक 05 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 47 बटालियन सीमा सुरक्षा बल के कार्मिकों के द्वारा सामरिक मुख्यालय, पंखाजूर के साथ-साथ सीमा सुरक्षा बल के कैंप कटगांव, महला, परतापुर, संगम, मरोड़ा व मेंड्रा में भी वृक्षारोपण किय गया। इस वृक्षारोपण अभियान में मुख्य रूप से आम, अमरूद, आंवला, नीम, एवं अन्य कई प्रकार के फलदार व छायादार वृक्ष लगाए गए।

 

इस अवसर पर कमाण्डेंट, 47 बटालियन सीमा सुरक्षा बल, श्री विजेंद्र नाथ गांगोली ने बताया कि हम सभी को वृक्षारोपण करना बहुत जरूरी है क्योंकि वृक्षों से हमें खाने के लिए सिर्फ फल ही प्राप्त नही होते बल्कि पारिस्थितिकी तंत्र वृक्ष प्रकृती को बनाए रखनें के लिए भी आवश्यक है। वर्तमान समय में मनुष्य आधुनिकता के लालच में वृक्षों को लगातार नष्ट करता जा रहा है एवं वृक्षों की कमी से वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा कम हो रही है और कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ रही है जो कि सभी जीवों के लिए हानिकारक है तथा वृक्षों के बिना मानव जीवन की कल्पना करना बहुत मुश्किल है इसलिए हम सबका कर्तव्य है कि हम सभी को वृक्षारोपण के साथ-साथ पुरानें वृक्षों की भी रक्षा करनी चाहिए एवं सभी लोगों को भी वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES