Homeछत्तीसगढ़विशेषज्ञ समिति ने किया उपजेल का निरीक्षण* ,,,,,तेजनारायण सिंह की...

विशेषज्ञ समिति ने किया उपजेल का निरीक्षण* ,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,

*विशेषज्ञ समिति ने किया उपजेल का निरीक्षण*

,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,

बीजापुर 23 दिसंबर2022-महिला बाल विकास विभाग नया रायपुर एवं कलेक्टर महोदय श्री राजेन्द्र कुमार कटारा के निर्देशानुसार जिला बीजापुर में उपजेल निरीक्षण हेतु विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है। विशेषज्ञ निरीक्षण समिति द्वारा 23दिसंबर 2022 को उपजेल जिला बीजापुर का निरीक्षण किया गया। विशेषज्ञ निरीक्षण समिति द्वारा प्रत्येक बैरक में जाकर बंदी का प्रत्यक्ष अवलोकन किया गया। जिसमें निरीक्षण के दौरान उपजेल बीजापुर के बैरक में कुल 82 निरूद्ध बंदियों का अवलोकन किया गया, एवं सभी बंदियों से पूछताछ की गई निरीक्षण के दौरान कोई भी नाबालिक बंदी नहीं पाया गया। एवं उनके दिनचर्या के बारे में जानकारी ली गई, जेल के अन्य स्थानों का भी निरीक्षण किया गया जिसकी साफ-सफाई, पेयजल, भोजन कक्ष,स्वास्थ्य परीक्षण के संबंध में भी पूछताछ की गई। जेल निरीक्षण के दौरान श्री उमन सिंह मंडावी (उप-जेल प्रभारी अधीक्षक), श्रीमती मिली सत्यन (किशोर न्याय बोर्ड सदस्य), कु0 आनंदमई मल्लिक (विधिक सह परीवीक्षा अधिकारी) श्री संदीप चिडेम (सामाजिक कार्यकर्ता) श्रीमती रूबीना नाग (महिला आरक्षक) विशेषज्ञ समिति के सदस्य उपस्थित थे।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES