*विभाग द्वारा शिक्षक के मृत्यु के बाद अनुग्रह राशि नामिनी अंजली देवी ठाकुर को50,हजार का चेक उनके निज निवास मे जाकर प्रदाय किया गया।*
दुर्गूकोंदल:-
प्राथमिक शाला जाड़ेकुर्सी , विकास खंड दुर्गुकोदल मे पदस्थ सहायक शिक्षक अनिल कुमार ठाकुर का निधन हो जाने पर उसके गृह ग्राम पटेली ( डौडी ) मे उनके धर्म पत्नी अंजली देवी ठाकुर को अनुग्रह राशि का चेक दिया गया, इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के नरेश करसालिया (सहायक ग्रेड 03), वेदप्रकाश परते ( संकुल समन्वयक जाड़ेकुर्सी ) नीलकंठ सोरी (अध्यक्ष, सहायक शिक्षक /समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लाक इकाई दुर्गुकोदंल ) निर्भय कोवाची (उपाध्यक्ष ), दीपक कुमार साहु, घनश्याम सहारे, ईश्वर ठाकुर (पिता जी), ग्राम प्रमुख और परिवारजन उपस्थित थे.

