HomeUncategorizedरायपुर जा रही मितानिनो को महासमुंद पुलिस ने रोका विरोध मे नाराज़...

रायपुर जा रही मितानिनो को महासमुंद पुलिस ने रोका विरोध मे नाराज़ मितानीनों ने किया चक्का जाम..पुलिस ने यातायात नियमों के तहत की चलानी कार्यवाही

 

राहुल भोई महासमुंद..

राजधानी रायपुर में तीन सूत्रीय मांगों को लेकर महासमुंद इकाई की लगभग 22 सौ मितानिन धरना देने जा रही मितानिनों को महासमुंद पुलिस ने रोक दिया..फिर नाराज़ मितानिनों ने ढांक टोल प्लाज़ा, पटेवा,तुमगांव के पास हाईवे पर बैठकर चक्का जाम कर दिया..वही करीब तीन घंटे तक नेशनल हाईवे-53 पर यातायात पूरी तरह ठप रहा..बसना, पिथौरा और सरायपाली इलाके से रायपुर जाने निकलीं मितानिनें जब सडक पर पहुंचीं तो पुलिस ने उन्हें यातायात उल्लंघन नियमों का हवाला देते हुए रोक दिया और उनकी गाड़ियों का चालान काट दिया..इसी बात से गुस्साई मितानिनें हाईवे पर ही धरने पर बैठ गईं और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगीं..तक़रीबन 3 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही..दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें 3 से 4 किलोमीटर तक लग गईं राहगीर और यात्री घंटों परेशान होते रहे..प्रदर्शनकारी मितानिनें सरकार से अपनी तीन सूत्रीय मांगों को पूरा करने और धरना स्थल रायपुर जाने की अनुमति देने पर अड़ी रही..मौके पर पहुंचा प्रशासनिक अमला प्रदर्शनकारियों से लगातार बातचीत करता रहा.. आखिरकार समझाइश के बाद मितानिनों ने चक्का जाम खत्म कर दिया..मितानिनो की 3 सूत्रीय मांगे है जिनमे मितानिन प्रशिक्षण, हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में संविलियन करना और वेतन क्षतिपूर्ति में 50% वृद्धि शासन का ठेका प्रथा समाप्त करने का है…।
गौरतलब है कि मितानिन संघ अपने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 7 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं लेकिन अभी तक उनकी कोई भी मांग पूरी नहीं की गई है जिसके चलते अब मितानिनों को सड़क तक की लड़ाई लड़ने के लिए उतरना पड़ रहा है…

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES