मनीष कौशिक मोहला
मोहला मानपुर :–पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगाव रेंज दीपक झा (भापुसे) व जिला मोहला मानपुर अं चौकी के पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह (भापुसे) के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) ताजेश्वर दीवान के कुशल मार्गदर्शन मे पुलिस द्वारा नवीन आपराधिक कानून के संबंध में क्षेत्र के ग्रामीण आम जनता व युवाओं को नवीन आपराधिक कानून की जानकारी बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमे फिल्म/वीडियो क्लिप के माध्यम से प्रतियोगिता रखा गया जिसमे छात्रों ने बढ़ चढ़ का हिस्सा लिया जिसमे प्रथम स्थान पर श्री पीएम सेजेस स्कूल मोहला जिन्हे पुरस्कार राशि 2101/- रूपए व द्वितीय स्थान पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला मोहला पुरस्कार राशि 1101/- रूपए एवं तृतीय स्थान पर स्व लाल बहादुर श्याम साह महाविद्यालय मोहला 501/- रूपए को प्राप्त हुआ तथा सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र भी दिया गया जिन्हे आज दिनाँक 04.01.2025 को पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगाव रेंज दीपक झा एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।

