Homeछत्तीसगढ़*मोहला मानपुर :---मोबाइल मिले, चेहरे खिले: साइबर टीम की मदद से पुलिस...

*मोहला मानपुर :—मोबाइल मिले, चेहरे खिले: साइबर टीम की मदद से पुलिस ने ढूंढे गुम और चोरी हुए 102 मोबाइल, मालिकों को किया वापस गुम हुए मोबाइल पाकर लोगों के खिले चेहरे, पुलिस ने दिया नए साल का तोहफा, लौटाए 102 फोन…. पढ़े पूरी खबर*

मनीष कौशिक मोहला

मोहला मानपुर:— पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगाव रेंज दीपक झा (भापुसे) व जिला मोहला मानपुर अं चौकी के पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह (भापुसे) के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) ताजेश्वर दीवान के कुशल मार्गदर्शन एवं साइबर टीम प्रभारी निरीक्षक राजीव तिवारी के नेतृत्व में सायबर टीम द्वारा Action for Lost Mobile Search and Recovery के तहत विशेष अभियान चलाकर क्षेत्र के ग्रामीण आम जनता द्वारा मोबाइल गुमने की सूचना आवेदन एवं थानों से प्राप्त गुम मोबाईल प्रतिवेदन के आधार पर तकनीकी जानकारी प्राप्त कर जिला अंतर्गत अंदरूनी गाँव, कस्बा, सरहदी जिले व छत्तीसगढ़ राज्य के बाहर से कुल 102 मोबाईल हैंड सेट रिकवर किया गया, आज दिनाँक 04.01.2024 को उन आवेदक जिन्होंने पूर्व में अपने स्थानीय थाना में मोबाईल गुमने की सूचना/आवेदन प्रस्तुत किये थे उन 102 आवेदकों को चिन्हांकित कर पुलिस अधीक्षक द्वारा उन्हें उनका गुमा हुआ मोबाईल हैंड सेट वितरण किया गया।
गुम मोबाईल सर्च और रिकवरी में साइबर सेल प्रभारी राजीव तिवारी, आरक्षक- 343 ओम प्रकाश चंद्रा, महिला आरक्षक- 342 रुषाली कश्यप, महिला आरक्षक- 339 ज्योति टोप्पो की अहम भूमिका रही है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES