मनीष कौशिक मोहला
मोहला:—-कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए जन सामान्य की समस्याएं सुनीं एवं प्राप्त आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए जनदर्शन में अंबागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम जंतरगुंडरा के लोगों ने विद्यालय में शिक्षकों की अनुपस्थिति की शिकायत लेकर जनदर्शन में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि स्कूल में एक प्रधान पाठक पदस्थ हैं, वही स्कूल की एकमात्र शिक्षिका बिना सूचना के लंबे समय से स्कूल नहीं आ रही हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही हैं। जिस पर कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने डीईओ को शिक्षिका पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार मोहला विकासखंड के ग्राम झरन के ग्रामीण प्राथमिक स्कूल में अतिरिक्त शिक्षक नियुक्ति की मांग आवेदन लेकर पहुंचे थे, ताकि बच्चों का अध्यापन कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकें। अंबागढ़ चौकी क्षेत्र के लोगों ने अपने शराब दुकान हटाने के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि शराब दुकान रिहायशी इलाके के पास होने से जनसामान्य को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। वहीं महिलाओं और बच्चों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। उन्होंने शराब दुकान को अन्य स्थान में स्थानांतरित करने की मांग की। इसी प्रकार जिले के अन्य नागरिकों ने भी जनदर्शन में पहुंचकर अपनी समस्याएं रखीं कलेक्टर प्रजापति ने प्राप्त प्रत्येक आवेदनो का गुणवत्ता पूर्ण शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

