HomeUncategorizedमहासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, कंटेनर से 120 किलो गांजा...

महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, कंटेनर से 120 किलो गांजा जब्त.70.08 लाख की संपत्ति जब्त

राहुल भोई महासमुंद..

महासमुंद। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत सिंघोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एनएच-53 पर रेहटीखोल के पास एक कंटेनर वाहन को रोककर उसमें छिपाकर ले जाया जा रहा 120.060 किलो गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 60 लाख 3 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कंटेनर में गांजे की बड़ी खेप ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने एनएच-53 पर घेराबंदी कर कंटेनर क्रमांक CG06 AV 4815 को रोका। वाहन में दो लोग सवार थे, जिनकी पहचान वसीम शाह (38) निवासी नडियाद, गुजरात और अय्युब खान (56) निवासी बोरसद, गुजरात के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान कंटेनर के पिछले हिस्से में रखी चार प्लास्टिक बोरियों से 120.060 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने गांजे को संबलपुर, ओडिशा से गुजरात ले जाने की बात पुलिस को बताई।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गांजे के अलावा दो मोबाइल फोन और कंटेनर वाहन भी जब्त किया। जब्त सामग्री और वाहन की कुल कीमत करीब 70 लाख 8 हजार 500 रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)ii(C) के तहत गिरफ्तार कर सिंघोड़ा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब गांजा तस्करी के सोर्स और डेस्टिनेशन के साथ पूरे नेटवर्क की कड़ियों की भी जांच कर रही है।

 

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES