Homeछत्तीसगढ़महात्मा गांधी के रास्ते पर चले बीजापुर के समस्त पटवारी *चयाचित्र पर...

महात्मा गांधी के रास्ते पर चले बीजापुर के समस्त पटवारी *चयाचित्र पर पूजन कर हड़ताल का किया शुभारंभ* ,,,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

महात्मा गांधी के रास्ते पर चले बीजापुर के समस्त पटवारी
*चयाचित्र पर पूजन कर हड़ताल का किया शुभारंभ* ,,,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

बीजापुर:::::::::::राजस्व पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर बीजापुर जिले के समस्त पटवारियों ने अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर महात्मा गांधी के छायाचित्र पर पूजन कर विधिवत हड़ताल का शुभारंभ किया ।

इससे पूर्व 24 अप्रैल को राजधानी रायपुर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया था।

ज्ञात हो कि पटवारी संघ अपनी इन 8 सूत्रीय मांगों को लेकर विगत 2 साल पहले भी 13 दिन का हड़ताल कर चुका है ,परंतु आज तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होने के कारण पुन: पटवारी संघ हड़ताल पर चले गए हैं,जिसके तारतम्य में बीजापुर तहसील के पटवारी भी प्रांत के आह्वान पर हड़ताल पर बैठ गए हैं।

आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल होने के कारण राजस्व विभाग के समस्त काम ठप्प पड़ गए हैं ।

किसानों को विभिन्न कामों को लेकर भटकना पड़ रहा है।

तहसील ऑफिस में भारी भीड़ देखने को मिल रही है और जब तक पटवारियों की मांग पूरी नहीं होगी तब तक धरना चलता रहेगा। पटवारियों की प्रमुख मांगों में वेतन विसंगति दूर करते हुए वेतन में बढ़ोत्तरी किया जाए और 2800 ग्रेड पर किया जाए साथ ही वरिष्ठता के आधार पर पटवारियों का पदोन्नति किया जाए ।

वर्तमान में राजस्व से संबंधित सभी कार्य आजकल ऑनलाइन हो चुका है भुईयां, भू नक्शा में ही बहुत सारे काम होते हैं लेकिन पटवारियों को उसमें काम करने की एवज में कोई भी किसी भी तरह का संसाधन नहीं मिल रहा है ना ही कोई नेट भत्ता दिया जा रहा है इसलिए संसाधन में भी दिया जाए ।

स्टेशनरी भत्ता, अतिरिक्त प्रभार वाले हल्के का भत्ता, पटवारी भर्ती की योग्यता स्नातक किए जाने और मुख्यालय की बाध्यता समाप्त करने संबंधी विभिन्न मांगों को लेकर पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES