

बसना में रीढ़ और सांस संबंधी बीमारियों के इलाज की सुविधा, अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध
महासमुंद/बसना। बसना स्थित अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में रीढ़ की हड्डी और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों के उपचार की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल में न्यूरोसर्जन डॉ. वैभव धवली द्वारा रीढ़ की समस्याओं के लिए एंडोस्कोपी स्पाइन सर्जरी की सुविधा दी जा रही है।
अस्पताल के अनुसार कमर और पैरों में दर्द, सुन्नपन या चलने में परेशानी जैसी समस्याओं में जांच और उचित उपचार की सुविधा उपलब्ध है। एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी में छोटे चीरे के साथ उपचार, कम दर्द और अपेक्षाकृत जल्दी डिस्चार्ज जैसे फायदे बताए गए हैं। यह तकनीक स्लिप डिस्क, सायटिका और स्पाइन स्टेनोसिस जैसी समस्याओं में उपयोगी हो सकती है।
वहीं, सांस और फेफड़ों से संबंधित बीमारियों के लिए डॉ. श्री रजनी, MD-Respiratory Medicine बतौर चेस्ट फिजिशियन सेवाएं दे रही हैं। अस्पताल में अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, एलर्जी, टीबी, COPD और स्लीप एपनिया जैसी बीमारियों के विशेषज्ञ उपचार की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।
अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक आयुष्मान कार्ड के माध्यम से भी उपचार की सुविधा उपलब्ध है। अस्पताल NABH Certified है। मरीज विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेकर अपनी बीमारी के अनुसार जांच और उपचार करा सकते हैं।
स्थान: बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)
संपर्क: 84618-11000, 77730-86100



