प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिजनों को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत,,,,,,,,,,,,
,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,
बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, कलेक्टर श्री संबित मिश्रा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से पीड़ित के परिजनों को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके अर्न्तगत सर्पदंश से मृत्यु के 3 प्रकरणों में से मृतक मंगरू कुड़ियम के निकटतम वारिस उनके भाई श्री अशोक कुड़ियम निवासी ग्राम चिन्गेर, मृतक मंगल राम वाचम के निकटत वारिस उनके भाई श्री वाचम डुन्डा निवासी ग्राम एड़कापल्ली एवं मृतिका कुमारी नीला माड़वी के निकटतम वारिस उनकी माता श्रीमती गुप्पे माड़वी निवासी ग्राम डालेर प्रत्येक को 4-4 लाख रूपए कुल तीन परिजनों को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति दी गई है।

