Homeमहाराष्ट्र* नक्सल ऑपरेशन में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 2 लाख का...

* नक्सल ऑपरेशन में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 2 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार…*,,,,,,,,

* नक्सल ऑपरेशन में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 2 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार…*,,,,,,,,

महाराष्ट्र,गढ़चिरौली:::::::::महाराष्ट्र के गढ़चिरौली पुलिस ने 2 लाख रुपये के इनामी हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

बताया जाता है कि पकड़े गए नक्सली का नाम वट्टे उर्फ प्रदीप वनजा वढ़े 40 वर्ष है।

नक्सली अपने गांव भामरागढ़ के ग्राम मौजा नेलगुंडा में छिपा था। सूचना मिलते ही गढ़चिरौली पुलिस नेलगुंडा पहुंचकर इनामी नक्सली को पकड़ने में सफल हुई।

इनामी नक्सली पुलिस बल को नुकसान पहुंचाने के लिए गांव में छिपकर काम कर रहा था।

पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली वर्ष 1997 में नक्सलियों के दल में शामिल हुआ था।
वर्तमान में यह भामरागढ़ दलम में सदस्य के रूप में काम कर रहा था।

नक्सली वढ़े उर्फ प्रदीप के खिलाफ आठ हत्या, तीन पुलिस मुठभेड़, एक डकैती और एक अन्य सहित 13 मामले दर्ज है।

एसपी ने बताया कि गढ़चिरौली पुलिस नक्सल विरोध अभियान चला रही है, जिसमें अब तक 60 नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और आठ नक्सलियों ने सरेंडर किया है।

इसके अलावा पुलिस ने तीन नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES