HomeUncategorizedदेशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए हर घर तिरंगा यात्रा...

देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन

  • बस्तर। बस्तर मंडल अध्यक्ष सुखदेव मंडावी और मंडल महामंत्री चमरू यादव के नेतृत्व में मधोता 02 में हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंडल अध्यक्ष सुखदेव मंडावी ने कहा कि हर घर तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना है।
  • यह यात्रा 9 से 14 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने और देशभक्ति का जश्न मनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें तिरंगा यात्रा, तिरंगा संगीत कार्यक्रम, चित्रकला प्रतियोगिता और तिरंगा के विकास पर प्रदर्शनी शामिल हैं।
  • हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना पैदा करना है। इस अभियान के तहत लोगों को अपने घरों और दफ्तरों पर तिरंगा झंडा फहराने और सोशल मीडिया पर तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करने की अपील की गई है।इस यात्रा में सरपंच ईस्पर मंडावी, झुलकु मंडावी,लोकेश्वर यदू और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ग्रामीण जनों ने भाग लिया।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES