Homeछत्तीसगढ़* डाक्टरों की हड़ताल को पूर्व विधायक का समर्थन , सीएम को...

* डाक्टरों की हड़ताल को पूर्व विधायक का समर्थन , सीएम को पत्र लिखकर रेखचंद जैन ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग की*

* डाक्टरों की हड़ताल को पूर्व विधायक का समर्थन , सीएम को पत्र लिखकर रेखचंद जैन ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग की*

 

बस्तर जगदलपुर

पूर्व विधायक जगदलपुर व संसदीय सचिव छग शासन रेखचंद जैन ने अपने समर्थकों – सहयोगियों के साथ इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल का समर्थन किया है ।

मेकाज स्थित शासकीय मेडिकल कालेज के इंटर्न डॉक्टर मंगलवार से हड़ताल पर चले गए हैं ।

धरने पर बैठे इन छात्रों / हड़ताली डॉक्टरों की मांग है कि इनका स्टाइपेंड बढ़ाया जाए ।

श्री जैन ने उनकी मांग का समर्थन करते कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह व भूपेश बघेल के कार्यकाल में जो स्टाइपेंड दिया गया उसमें कोई बढ़ोतरी वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समय में नहीं की गई है ,यह इनकी मेहनत, सेवा व लगन तथा क्षेत्रीय सेवा को देखते हुए इन पर अत्याचार के बराबर है ।

राज्य सरकार को बढ़ती  हुई मंहगाई  के दरों की मद्देनजर इसे बढ़ाना चाहिए. यही नहीं सीएम व स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग की है ।

धरना में श्री जैन के साथ हेमू उपाध्याय, विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया, निर्मल लोढ़ा, जावेद खान, जालंधर नाग व अन्य भी बैठे.

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES