Homeछत्तीसगढ़* जिला दंतेवाड़ा एवं बीजापुर के अंतरजिला माओवादी विरोधी अभियान के दौरान...

* जिला दंतेवाड़ा एवं बीजापुर के अंतरजिला माओवादी विरोधी अभियान के दौरान 02 महिला साहित 03 माओवादी गिरफ्तार ,कब्जे से विस्फोटक बरामद ,जिला बीजापुर-दंतेवाड़ा डीआरजी टीम, एसटीएफ, महिला कमाण्डो एवं कोबरा 210 की संयुक्त कार्यवाही*,,,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

* जिला दंतेवाड़ा एवं बीजापुर के अंतरजिला माओवादी विरोधी अभियान के दौरान 02 महिला साहित 03 माओवादी गिरफ्तार ,कब्जे से विस्फोटक बरामद ,जिला बीजापुर-दंतेवाड़ा डीआरजी टीम, एसटीएफ, महिला कमाण्डो एवं कोबरा 210 की संयुक्त कार्यवाही*,,,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

बीजापुर:::::::::जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् दिनांक 17-01-2023 को बासागुड़ा-गंगालूर एवं किरंदुल के सरहदी क्षेत्र में माओवादियो के बड़े लीडरो की उपस्थिति की आसूचना पर दंतेवाड़ा – बीजापुर की डीआरजी टीम, एसटीएफ, महिला कमाण्डो एवं कोबरा 210 की संयुक्त टीम पीड़िया की ओर निकली थी ।

अभियान के दौरान दिनांक 18-01-2023 को इडेनार के जंगलों में माओवादियो द्वारा पुलिस पार्टी पर अंधांधुध फायरिंग किया गया, पुलिस की जवाबी फायरिंग से माओवादी घने जंगल पहाड़ का आड़ लेकर भाग खड़े हुए ।

सर्चिंग के दौरान पिट्ठू बैग लिये 8-10 संदिग्ध भागते हुये नजर आये , सुरक्षा बलो द्वारा घेराबंदी करते हुये मौके से 02 महिला एवं 01 पुरूष को पकड़ा गया ।

जिनसे पुछताछ पर अपना नाम :-
1- गुडडू कुसरम (गंगालूर LOS सदस्य)पिता पाण्डू कुरसम जाति मुरिया उम्र 25 वर्ष निवासी ईशुलनार थाना बीजापुर,

2- हुंगी अवलम(पार्टी सदस्या ) पति मासा जाति मुरिया उम्र 27 वर्ष निवासी पीड़िया थाना गंगालूर,

3- इदो (पार्टी सदस्या )पिता लखमू ओयाम जाति मुरिया उम्र 28 वर्ष निवासी पीड़िया थाना गंगालूर,

उपरोक्त संदिग्धों के पास रखे पिट्ठू एवं थैला की चेकिंग करने पर टिफिन बम, जिलेटिन राड, कार्डेक्स वायर, डेटोनेटर, बिजली तार, बैटरी, प्लास्टिक झिल्ली बरामद हुआ ।

गुडडू कुरसम ( गंगालूर LOS सदस्य पर) छ0ग0 शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत् 1.00 लाख का ईनाम घोषित है ।

दिनांक 19/01/2023 को थाना गंगालूर वापसी उपरांत उपरोक्त के विरूद्ध थाना गंगालूर में वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है ।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES