Homeछत्तीसगढ़*जनपद प्राथमिक शाला गोल्लागुड़ा में जन्माष्टमी एवं शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित *,,,,...

*जनपद प्राथमिक शाला गोल्लागुड़ा में जन्माष्टमी एवं शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित *,,,, ,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

*जनपद प्राथमिक शाला गोल्लागुड़ा में जन्माष्टमी एवं शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित *,,,,

,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

भोपालपटनम,,,,,,,,,,, को को जनपद प्राथमिक शाला और कन्या प्राथमिक शाला गोल्लागुड में सेवानिवृत्ति शिक्षक श्री राम मूर्ति तामडी एवं श्री जंगटी मोंडी दोनों सेवानिवृत शिक्षकों को शासकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें तिलक लगाकर श्रीफल शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। शिक्षक जंगटी मोंडी पिता स्वर्गीय चेंद्रैया ग्राम गुल्लागुड़ा तहसील भोपालपटनम जिला बीजापुर के निवासी हैं, उनकी नियुक्ति 01/0 6/ 1959 में प्राथमिक शाला करकेली में हुआ। वे अपनी सेवा कुछ वर्ष फरसेगढ़ में देने के उपरांत भोपालपटनम विकासखंड के सकनापल्ली में पदस्थ रहते हुए सेवानिवृत्ति हुए, वह अपनी शासकीय सेवा में 44 वर्ष रहे, वह सरल स्वभाव शांत व्यक्तित्व के व्यक्ति थे ,अभी 82 वर्ष के हो चुके हैं ।राम मूर्ति तामड़ी जो 1971 में उनकी नियुक्ति माध्यमिक शाला आवापल्ली में हुई ,उन्होंने यह 3 वर्ष सेवा देने के बाद बी टी आई प्रशिक्षण नगरी में 2 वर्ष किया उसके बाद 1975 से 2013 तक जनपद प्राथमिक शाला गोलगुड़ा में अपनी सेवाएं देकर वे सेवा नियुक्त हुए, वे एक मिलनसार एवम शांत स्वभाव के व्यक्तित्व के धनी हैं, सम्मान समारोह के पश्चात जनपद प्राथमिक शाला में छात्र-छात्राओं के द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दही हांडी (मटका )फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बड़ी उत्सुकता के साथ भाग लेकर( मटका )दही हांडी फोड़ा गया। इस कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य बी,मधुकर राव ,संकुल समन्वयक , हरीश उप्पल, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, राजेंद्र कोनम,जनपद सदस्य सुनील गुरला, मरार समाज अध्यक्ष जी, सत्यनारायण , गणमान्य नागरिक ग्रामवासी समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES