Homeजगदलपुरजनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी एवं मुक्तिमोर्चा ने गुरू...

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी एवं मुक्तिमोर्चा ने गुरू गोविंद वार्ड में लगाया जनचौपाल

  • पार्टी के साथ मोर्चा नेता नवनीत चांद ने कहा- वार्ड में जनता के राय,सुझाव से होगा फैसला की वार्ड से कौन लड़ेगा चुनाव

  • जगदलपुर।जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के संभाग अध्यक्ष एवं मुक्तिमोर्चा के प्रमुख संयोजक नवनीत चांद आज
    पदाधिकारीयों एवं कार्यंकर्ताओं के साथ स्थानीय गुरुगोविन्द पहुंचे जहाँ जन चौपाल लगा कर उन्होंने वहां के वार्डवासियों से मुलाकात कर वहां का हाल जाना।
    निगम चुनाव को लेकर सीधे जनता से संवाद को लेकर वार्ड पहुंचे बस्तर बेटा नवनीत ने स्पस्ट किया कि पार्टी द्वारा प्रत्याशी का चुनाव जनता के पूर्ण राय,सुझाव से किया जाएगा यानी कि वार्ड की जनता जिस उम्मीदवार को चुनाव लड़ाने तय करेगी वही हमारा निर्णय होगा मतलब ..आपका वार्ड आपका विकास ।
    वार्डवासियों ने पार्टी नेता के साथ सभी का आत्मीय स्वागत किया और वार्ड के समस्या और विकास के मुद्दों पर खुलकर चर्चा किया जिससे सामने आया कि को कांग्रेस,भाजपा के सत्ता में होने के बाद भी बुनियादी समस्याओं की स्थिति वही का वही है।
    इस अवसर में, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी के रूप में, संतोष सिंह, महताब सिंग, विवेक पांडे,संगीता सरकार, प्रिया यादव, धन सिंह बघेल, किरण नाग, श्रद्धा, कुमरे, गायत्री ठाकुर, उर्मिला ठाकुर, मोहनी सिंग, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES