Homeउत्तर बस्तर*छत्तीसगढ़ में पहली बार ऐसा केस युवक के पेट से मिला गर्भाशय...

*छत्तीसगढ़ में पहली बार ऐसा केस युवक के पेट से मिला गर्भाशय जानिए सत्यता ख़बर में *,,,,,,,,,,आर.एल कुलदीप की रिपोर्ट:-*

*छत्तीसगढ़ में पहली बार ऐसा केस युवक के पेट से मिला गर्भाशय जानिए सत्यता ख़बर में *,,,,,,,,,,आर.एल कुलदीप की रिपोर्ट:-*
धमतरी:-
धमतरी में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है यहां एक युवक के पेट में गर्भाशय मिला है जिसे डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बाहर निकाला है।

वही इसे छत्तीसगढ का पहला मामला बताया जा रहा है

मेडिकल साइंस के अनुसार विश्व में इस तरह के तीन सौ केस अब तक सामने आ चुके है आपको बता दें वनांचल क्षेत्र कांकेर का एक युवक धमतरी के उपाध्याय नर्सिंग होम पेट दर्द की समस्या लेकर पहुचा था। जांच में युवक का हर्निया फंसा होना व दोनो तरफ के अंडकोष की गोली का अनुपस्थित होना पाया गया था।जिसके बाद युवक का दूसरे दिन ऑपरेशन किया गया तब एक दुर्लभ अंग उसके पेट में दिखाई दिया यह अंग गर्भाशय व नसबंदी की नली निकली वही अंडकोष के दोनों तरफ की गोली दाई तरफ पेट मे थी।

जिसे देख डॉक्टर भी आश्चर्य चकित हो गए जिसके बाद इसकी जानकारी मरीज के परिजनों को दी गई।और परिजनों की अनुमति के बाद ही युवक के पेट के अंदर स्थित गर्भाशय व नली को आपरेशन करके निकाला गया साथ ही दाई अंडकोष की गोली को पेट से निकालकर नीचे थैली में रखा गया डॉक्टर का कहना है इस बीमारी को परसिस्टेंट मलेरिया डक्ट सिन्ड्रोम कहते है जो जीन में परिवर्तन की वजह से होता है।

यह सफल आपरेशन डॉ रोशन उपाध्याय संचालक उपाध्याय नर्सिंग होम धमतरी द्वारा किया गया।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES