Homeछत्तीसगढ़भोपालपटनम में मीशो सर्विस सेंटर में चोरी, चोरों ने बिजली का फ्यूज...

भोपालपटनम में मीशो सर्विस सेंटर में चोरी, चोरों ने बिजली का फ्यूज निकालकर सीसीटीवी किया बंद; व्यापारियों में दहशत,,,, ,,,,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,

भोपालपटनम में मीशो सर्विस सेंटर में चोरी, चोरों ने बिजली का फ्यूज निकालकर सीसीटीवी किया बंद; व्यापारियों में दहशत,,,,

,,,,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,

भोपालपटनम,,,,,,,,,,,,,,,,,,। नगर में शुक्रवार की रात एक मीशो सर्विस सेंटर में हुई चोरी की वारदात ने व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। घटना नगर के आत्मानंद स्कूल के बगल से जनपद पंचायत कार्यालय जाने वाले मार्ग पर स्थित मीशो सर्विस सेंटर की है, जहां ऑनलाइन ऑर्डर किए गए सामान की आपूर्ति का कार्य किया जाता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सर्विस सेंटर के मैनेजर प्रवीण के.जी. शुक्रवार शाम नियमित रूप से दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। शनिवार सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो पीछे का दरवाजा टूटा और खुला हुआ मिला। कमरे के भीतर बिजली भी नहीं थी। कुछ देर बाद अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद चोरी की आशंका स्पष्ट हुई।

मैनेजर ने तत्काल इसकी सूचना भोपालपटनम थाना में दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मुकेश पटेल तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) घनश्याम कामरे पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कर्मचारियों और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

मैनेजर प्रवीण के.जी. के अनुसार प्रारंभिक अनुमान में लगभग 10 हजार रुपये नगद चोरी होने की बात सामने आई है। इसके अलावा कुछ अन्य सामान भी गायब बताया जा रहा है, हालांकि कौन-कौन सा सामान चोरी हुआ है, इसका सही आकलन स्टॉक मिलान के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने मैनेजर को पूरी सूची तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

इस वारदात का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि चोरों ने चोरी से पहले ही दुकान के बाहर लगे बिजली मीटर से फ्यूज निकाल दिया, जिससे पूरे परिसर की बिजली आपूर्ति बंद हो गई और सीसीटीवी कैमरे निष्क्रिय हो गए। कर्मचारियों द्वारा बाद में बिजली कनेक्शन बहाल किए जाने पर कैमरे चालू हुए। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि वारदात को अंजाम देने वाले चोर पहले से पूरी तैयारी और जानकारी के साथ पहुंचे थे।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले मई माह में भी नगर की तीन दुकानों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन उन मामलों में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। लगातार हो रही चोरी की वारदातों के कारण व्यापारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई नहीं की गई तो चोरों के हौसले और बढ़ सकते हैं।

घटना के बाद नगर में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग पुलिस से त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा कर रहे हैं। व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में रात्रिकालीन पुलिस गश्त बढ़ाने, तथा पूर्व की चोरी की घटनाओं की भी पुनः समीक्षा करने की मांग की है।

थाना प्रभारी मुकेश पटेल के हाल ही में पदभार संभालने के बाद यह प्रमुख चोरी की घटना मानी जा रही है। नगरवासियों और व्यापारिक समुदाय ने विश्वास जताया है कि पुलिस इस मामले का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल करेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आसपास के संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी भी एकत्र की जा रही है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES