गुम हुआ मोबाइल बरामद, पुलिस की तत्परता की सराहना
भानुप्रतापपुर
नयापारा में मॉर्निंग वॉक के दौरान नितेश वाधवानी का मोबाइल OnePlus 10R मोबाइल गुम हो गया था इसके बाद उन्होंने भानुप्रतापपुर थाना में इसकी जानकारी दी कुछ ही देर में पुलिस प्रशासन की तत्परता , सतर्कता से मोबाईल बरामद कर लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मोबाइल को खोज निकालकर सुरक्षित वापस सौंपा।
मोबाइल मालिक नितेश वाधवानी ने पुलिस की तेज़ और प्रोफेशनल कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए कहा कि, “स्थानीय पुलिस , एसडीओपी ठाकुर सर की तत्परता और सहयोग से ही मेरा फोन इतनी जल्दी वापस मिल पाया।”

