HomeUncategorizedखदानों से जुड़ी जिन समस्याओं पर चर्चा के लिए नवनीत पहुंचे बचेली...

खदानों से जुड़ी जिन समस्याओं पर चर्चा के लिए नवनीत पहुंचे बचेली किरंदुल

  • हाल की बाढ़ पर जांच कमेटी, डीएमएफटी निधि की अपारदर्शिता एवं इन क्षेत्रों में शर्तों की उलझन के चलते गंभीर होते समस्याओं पर किया गंभीर चर्चा
  • जगदल पुर। बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संयोजक श्री नवनीत चांद आज जनहित समस्याओं के साथ खदानों से जुड़े समस्याओं पर चर्चा के लिए पदाधिकारी के साथ बचेली किरंदुल पहुंचे और आर्सेलर मित्तल निप्पान महाप्रबंधक के नाम ज्ञापन सोपा वही खदान से जुड़े मुद्दों पर संबंधित अधिकारियों से मिलकर उनके द्वारा चर्चा की गई। वहीं श्री नवनीत ने माननीय मुख्यमंत्री से आह्वान करते हुए कहा नक्सलवाद के 2026 में खात्मे की बात करने वाली सरकार बस्तर में विकास को लेकर रोड मैप घोषित करें।
  • उन्होंने कहा कि बस्तर में लोह अयस्क की चार डिपॉजिट की नीलामी प्रक्रिया पूरी हो गई है इससे डेढ़ लाख करोड़ राजस्व की प्राप्ति होगा इस सरकार किस तरह बस्तर विकास में लगाएगी या अभी तक स्पष्ट नहीं है उन्होंने कहा कि आज मोर्चा ने बचेली किरंदुल का दौरा किया है और खदानों से जुड़ी जिन समस्याओं पर अधिकारियों से चर्चा की है आरसेलर मित्तल महाप्रबंधक को किरंदुल द्वारा समझौता शर्तों की उलझन और लाल मिट्टी डंपिंग से जनता को हो रहे नुकसान के संदर्भ में ज्ञापन सोपा गया है। उन्होंने कहा इस मुद्दे को लेकर कृषि और फसलों को नुकसान स्वास्थ्य समस्या पानी और पर्यावरण प्रदूषण आर्थिक शोषण के साथ रोजमर्रा के जीवन पर असर शिक्षा और स्वास्थ्य कमी बिजली पानी सड़क जैसे विषय को हमने इसमें शामिल किया है श्री नवनीत ने कहा है कि लाल मिट्टी की डंपिंग तत्काल बंद हो प्रभावित किसानों को मुआवजा मिले मुक्त चिकित्सा सिविल स्थाई अस्पताल की स्थापना हो उन्होंने जल स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता के साथ अन्य मुद्दों को गंभीर बताई है उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि समय रहते सबका हल हो जाएगा।इस दौरान बस्तर मुक्ति मौर्चा के दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष रेमो मरकामी, बस्तर संभाग महामंत्री रामनाथ नेगी, यूनियन अध्यक्ष लखमा कोराम, यूनियन सचिव श्री सोरी, संभागीय महामंत्री बेला तेलाम, जगदलपुर नगर मंडल अध्यक्ष मेहताब सिंह, बस्तर जिला यूथ मंडल अध्यक्ष हिमांशु आनंद, जनता दरबार ऑफिस इंचार्ज के आकाश आनंद सहित दंतेवाड़ा जिला के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES