Homeछत्तीसगढ़*क्षेत्रीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भैरमगढ़ ब्लाक के कुटरू में हुआ...

*क्षेत्रीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भैरमगढ़ ब्लाक के कुटरू में हुआ सम्पन्न,विधायक कलेक्टर और एसपी ने, ढोल बजाते हुऐ पारंपरिक नृत्य पर जमकर थिरके*,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

*क्षेत्रीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भैरमगढ़ ब्लाक के कुटरू में हुआ सम्पन्न,विधायक कलेक्टर और एसपी ने, ढोल बजाते हुऐ पारंपरिक नृत्य पर जमकर थिरके*,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

बीजापुर:::: v क्षेत्रीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भैरमगढ़ ब्लाक के कुटरू में सम्पन्न हुआ, जहां 20 पंचायतों के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया खेल का आयोजन सीईओ जनपद पंचायत भैरमगढ़ एवं राजीव युवा मितान ने किया।

इस प्रतियोगिता में कबड्डी, व्हालीबाल, संखली, रस्साकसी, तीरंदाजी, फुगड़ी, कुर्सी दौड़, बोरा दौड़ सहित 10 पारंपरिक खेलों एवं साईकिल रेस को शामिल किया गया था। विजेता को ईनाम के रूप में नगद पुरूस्कार प्रथम को 5 हजार, द्वितीय को 3 हजार एवं साईकिल प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री विक्रम शाह मंडावी, अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शंकर कुड़ियम सहित विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा, एसपी श्री आंजनेय वार्ष्णेय सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुऐ।

दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 18 से 45 वर्ष के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समापन के अवसर पर पारंपरिक नृत्य में विधायक, कलेक्टर और एसपी सहित जनप्रतिनिधियों ने जमकर नृत्य भी किए।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक श्री विक्रम शाह मंडावी ने कहा कि खेल जीवन का अहम हिस्सा है हमेशा खिलाड़ी के रूप में खेल भावना से खेले हार और जीत खेल का एक हिस्सा है।

विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और जीत से चुक गए उन खिलाड़ियों को पुनः प्रयास करने और अपनी प्रतिभा को निखारने, मेहनत करने को कहा खेल के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा युवाओं को सुनहरा अवसर और मंच प्रदान किया गया।

जिसमें अपनी कुशलता को निखारकर आगे बढ़ सकते हैं। राजीव युवा मितान के सराहनीय पहल एवं आयोजन के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।

कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा ने समापन के अवसर पर आयोजन के लिए राजीवन युवा मितान को बधाई देते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक खेल का आयोजन हुआ है इस तरह अन्य ब्लाकों में एवं जिला स्तर पर भी खेल का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री सोमारू राम कश्यप, डीएफओ श्री अशोक पटेल सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित हुए।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES