Homeछत्तीसगढ़*कांग्रेस व भाजपा राज में ,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, अब बनी किसानों...

*कांग्रेस व भाजपा राज में ,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, अब बनी किसानों की गले की हड्डी, सैकड़ों किसानों को थमाये, राशि वसूलने का नोटिस–भरत कश्यप*,,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

*कांग्रेस व भाजपा राज में ,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, अब बनी किसानों की गले की हड्डी, सैकड़ों किसानों को थमाये, राशि वसूलने का नोटिस–भरत कश्यप*,,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

*मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस के युवा नेता भरत ने कहा-सम्बंधित प्रशासन पहले किसानों को पात्र अपात्र होने की जानकारी दें और सम्मान निधि वसूले*

*जगदलपुर:::::::::: लोहंडीगुड़ा बस्तर क्षेत्र के जनता कांग्रेस “जे” पार्टी एवं मुक्ति मोर्चा के युवा नेता भरत कश्यप ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि ।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि नगदी से जूझते ,बीज- खाद आदि खर्चे की चिंता में लगे सीमांत किसानों के लिए संजीवनी साबित हो रही थी परंतु अब यही सम्मान निधि को लेकर किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस व भाजपा के दोनों राष्ट्रीय पार्टी के राज में सैकड़ों किसानों को कर रहे हैं परेशान, तहसील कार्यालय के माध्यम से लोहंडीगुड़ा में किसानों को अपात्र बताकर सम्मान निधि की राशि वसूली की जा रही है ।

क्षेत्र के किसानों के लिये नई समस्या खड़ी हो गई है।

श्री भरत ने आगे कहा है कि लोहंडीगुड़ा के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से राहत मिलती थी अब यही निधि उनके लिये आफत निधि बन गई है ।

क्षेत्र के किसानों को अपात्र बताकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि वसूली करने नोटिस थमा दिया गया है ।

ग्रामीणों को आनन-फानन में राशि जमा करने कहां गया है ऐसे में सवाल यह उठता है कि अगर किसान अपात्र हैं तो उनके खाते में उक्त निधि की राशि ही क्यों भेजी गई ।

श्री भरत ने कहा कि अब जब बरसात का मौसम सामने हैं और किसानों को जमीन और फसल को लेकर तैयारी करना है ऐसे में उनसे उन्हें अपात्र बताकर सम्मान निधि वसूली किया जा रहा है जो अब किसानों के गले की हड्डी बन गई है ।

ग्रामीणों को समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें ?

श्री भरत ने कहा कि जारी विज्ञप्ति में कहा कि इस विषय में तकनीकी जानकारी नहीं होने के चलते भी किसानों को अनेक तरह के समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है ।

किसान अपात्र है तो उनके खाते में राशि क्यों डाली जा रही ।

ग्रामीणों को इस बात की जानकारी दी गई है अगर नहीं तो गांव के किसान जिन्हें हजारों में वसूली का नोटिस आया है वह कैसे जमा करें कहां से राशि लाए ।

इस विषय में संबंधित प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ किसानों की मौजूदा समस्या को समझने के साथ उनसे वैचारिक रूप के तकनीकी जानकारी देकर करना चाहिये ताकि इस तरह की कोई समस्या ही नहीं आए कि पहले आप राशि दे दें फिर उसे पात्र अपात्र ठहराए?*

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES