Homeछत्तीसगढ़‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सुशासन और राष्ट्र...

‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को किया याद- जया देवी,,,,,,,,,, ,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को किया याद- जया देवी,,,,,,,,,,

,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

बीजापुर। ,,,,,,,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में तिमेड के शिव मंदिर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घ सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्र सेवा के संकल्प को याद किया गया।

इस अवसर पर पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बीजापुर एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा जया देवी चिड़ेम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा यात्रा का उल्लेख करते हुए उनके नेतृत्व में सुशासन, गरीब कल्याण, विकसित भारत के संकल्प और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

जया देवी चिड़ेम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण है। उनके जन्मदिवस के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई तथा विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES