Home Kanker *आज सुबाह से ही मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर परिवाहन संघ ने...

*आज सुबाह से ही मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर परिवाहन संघ ने जताई नाराजगी।*

0
183

*आज सुबाह से ही मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर परिवाहन संघ ने जताई नाराजगी।*

दुर्गूकोंदल‌। श्री बजरंग आयरन ओर माइंस हाहालद्दी और मीवान स्टील्स लिमिटेड हाहालद्दी में परिवहन कार्य एक हफ्ते से बंद होने से सभी ट्रक मालिक आक्रोशित हैं। और धरने पर बैठे हाहालद्दी, दोड़दे ग्रामीण मजदूरों को हटाकर तत्काल परिवहन कार्य चालू कराने की मांग को 17अप्रैल को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, चक्काजाम मुख्य चौक दुर्गूकोंदल में करने की चेतावनी दी है। परिवहन संघ दुर्गूकोंदल के अध्यक्ष जगतराम दुग्गा, उपाध्यक्ष जगदीश दुग्गा, भानुप्रतापपुर परिवहन संघ अध्यक्ष गुरदीप सिंह ढिंढसा ने कहा कि एक हफ्ते बजरंग माइंस और मीवान स्टील्स में परिवहन कार्य बंद है। शासन प्रशासन चुप बैठे हैं। परिवहन कार्य बंद होने से ट्रक मालिकों को क्षति हो रही है। ऐसे भी अंचल के माइंस में परिवहन कार्य नियमित नहीं चलती हैं। ट्रक मालिक अब चुप नहीं बैठेंगे। इसलिए हमने 17अप्रैल को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन और चक्काजाम का निर्णय लिया है। ज़िसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here