Manish Kaushik
मोहला— कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय (KGBV) पेन्दाकोड़ो में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 6वीं में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। विद्यालय प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुल 33 रिक्त सीटों के लिए 79 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिससे प्रवेश को लेकर अभिभावकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है शासन के निर्धारित नियमों के तहत 27 सीटों पर पालक विहीन, एकल पालक, तलाकशुदा एवं नक्सल प्रभावित परिवारों की बालिकाओं को प्राथमिकता के आधार पर प्रवेश दिया जा रहा है। इसके बाद शेष बची 06 सीटों के लिए 16 जून 2026 को पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से चयन किया जाएगा विद्यालय अधीक्षिका ने बताया कि लॉटरी प्रक्रिया उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न होगी। लॉटरी का आयोजन कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, पेन्दाकोड़ो परिसर में किया जाएगा, जिसमें आवेदन करने वाले सभी अभिभावकों को उपस्थित रहने के लिए मोबाइल फोन एवं सार्वजनिक सूचना के माध्यम से आमंत्रित किया गया है लॉटरी में चयनित छात्राओं के दस्तावेजों का सत्यापन किए जाने के बाद उन्हें विद्यालय में प्रवेश प्रदान किया जाएगा। विद्यालय प्रशासन ने सभी पालकों से निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर प्रक्रिया का हिस्सा बनने की अपील की है मुख्य बिंदु: कक्षा 6वीं की 33 सीटों के लिए 79 आवेदन प्राप्त 27 सीटों पर प्राथमिकता श्रेणी की बालिकाओं को प्रवेश शेष 06 सीटों के लिए 16 जून को लॉटरी दस्तावेज सत्यापन के बाद मिलेगा प्रवेश पालकों को उपस्थित रहने का किया गया आग्रह बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में यह प्रक्रिया पारदर्शी एवं निष्पक्ष चयन सुनिश्चित करने की महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

