Homeबस्तर संभाग"जर्जर स्कूलों में नहीं बैठेंगे बच्चे, नए शिक्षा सत्र से पहले सभी...

“जर्जर स्कूलों में नहीं बैठेंगे बच्चे, नए शिक्षा सत्र से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश”

बस्तर में शिक्षा सत्र 2026-27 की तैयारी तेज, विद्यार्थियों के हित में बनेगी कार्ययोजना

बस्तर, 10 जून 2026।

नवीन शिक्षा सत्र के सफल संचालन एवं आवश्यक तैयारियों की समीक्षा हेतु खंड शिक्षा अधिकारी बस्तर द्वारा सभी संकुल शैक्षिक समन्वयकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों के सुचारु संचालन, विद्यार्थियों के नामांकन, पाठ्यपुस्तकों के वितरण, शिक्षक उपस्थिति, विद्यालय स्वच्छता, मध्यान्ह भोजन व्यवस्था तथा शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।

खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन ने सभी संकुल समन्वयकों को निर्देशित किया कि शिक्षा सत्र प्रारम्भ होने से पूर्व आवश्यक व्यवस्थाएँ पूर्ण कर ली जाएँ तथा प्रत्येक विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमित मॉनिटरिंग की जाए शालाओं मे वृक्षारोपण करें अति जर्जर शालाओं में बच्चों को नहीं बैठाने और उनके जगह पर वैकल्पिक व्यवस्था किया जाए। बैठक में शिक्षा विभाग की प्राथमिकताओं, समयबद्ध कार्यों एवं विद्यार्थियों के हित में किए जाने वाले प्रयासों पर भी विशेष जोर दिया गया। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन बीआरसी अजम्बर कोर्राम समावेशी शिक्षा के नोडल राजेश त्यागी व बस्तर ब्लॉक के संकुल समन्वय की उपस्थित थे ।

सभी संकुल समन्वयकों ने अपने-अपने संकुल क्षेत्रों की तैयारियों की जानकारी प्रस्तुत की तथा नवीन सत्र को सफल बनाने हेतु आवश्यक कार्ययोजना पर चर्चा की।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES