Home Blog Page 692

*हर घर झंडा अभियान’ 13 से 15 अगस्त तक हर घर में फहरेगा तिरंगा*…….*पढ़े पूरी खबर…* ..*राजेंद्र टेंबुकर के साथ मनीष कौशिक की रिपोर्ट*

0

*‘हर घर झंडा अभियान’ 13 से 15 अगस्त तक हर घर में फहरेगा तिरंगा*

कांकेर- आजादी की 75वीं वर्षगांठ को सम्पूर्ण भारतवर्ष में अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में शासन के निर्देशानुसार ज़िले में हर नागरिक के मन में राष्ट्र और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ाने के लिए 13 से 15 अगस्त तक ’हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जाएगा। गत दिवस मंगलवार को आयोजित समय-सीमा की बैठक के दौरान कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा किया गया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत आगामी 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर, कार्यालय, प्रतिष्ठानों में राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा। हर घर झंडा कार्यक्रम हेतु पुलिस विभाग, वन विभाग, महिला स्व-सहायता समूह, जिले के समस्त स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, कॉमन सर्विस सेंटर, उचित मूल्य की दुकानों, ग्राम पंचायतों, गौठानों, स्वास्थ्य केंद्रों, धान खरीदी केंद्रों, शासकीय-गैर शासकीय बैंकों, आश्रम-छात्रावास, महाविद्यालयों, अन्य शैक्षणिक संस्थानों एवं सभी प्रतिष्ठानों द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा भारतीय ध्वज संहिता के अनुरूप ही कार्यक्रम के तहत ध्वजारोहण हेतु निर्देशित किया गया। हर घर झंडा कार्यक्रम हेतु तिरंगा झंडा की आपूर्ति जिले में बिहान योजना अंतर्गत गठित संकुल स्तरीय संगठन के महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों के माध्यम से किया जाएगा। विकासखंड स्तर पर आपूर्ति केंद्र के रूप में महिला स्व सहायता समूह के संकुल स्तरीय संगठन का चिन्हांकन किया गया है। हर घर झंडा कार्यक्रम से न केवल जनमानस में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना विकसित होगी, अपितु आमजन में देशभक्ति की भावना का भी विकास होगा।

*प्रेस क्लब डोंगरगढ़ ने पुलिस अधीक्षक राजनांदगांवसे को किया शिकायत भाजपा के पूर्व विधायक रामजी भारती की हुई शिकायत……पढ़े पूरी खबर……..राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

*प्रेस क्लब डोंगरगढ़ ने पुलिस अधीक्षक राजनांदगांवसे को किया शिकायत भाजपा के पूर्व विधायक रामजी भारती की हुई शिकायत*

राजनांदगांव – विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74 के 2008 में भाजपा के पूर्व विधायक रामजी भारती द्वारा लोकतंत्र के विश्वनीय चौथा स्तंभ प्रेस (पत्रकारों ) को लगातार डराने धमकाने,दबाने और मानसिक रुप से प्रताड़ित किया जा रहा है।जहाँ एक ओर हाई कोर्ट सुप्रीम कोर्ट पत्रकार (संवाददाता) को कुछ भी लिखने की स्वतंत्रता से लोगो को अवगत कराते हैं, वही पूर्व विधायक द्वारा पत्रकारों को निर्भिक ,स्वतंत्र लेखन एवं जन संवाद को शाशन तक पहुँचाने से रोका जा रहा है।
गत दिनों राम जी भारती के धर्म पत्नी के द्वारा राजधानी रायपुर एवं डोंगरगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी पीड़ा बताई थी। जिसे प्रेस क्लब के पत्रकारों द्वारा समाचार पत्र, न्यूज चैनल व वेब पोर्टल में यथावत लगाया गया हैं इसके अतिरिक्त इसे नेशनल चैनल जी -न्यूज, न्यूज 18 , आई. एन.एच एवं अन्य प्रतिष्ठित अखबार दैनिक भास्कर, अमर उजाला, छत्तीसगढ़ नाउ,आर जे न्यूज, सी ए आई,संकल्प न्यूज जैसे सभी न्यूज़ चैनल द्वारा प्रसारित किया गया।किंतु उसके बाद सिर्फ डोंगरगढ़ के चुनिंदा पत्रकारों को बदले की भावना , मानसिक पीड़ा देने की उद्देश्यों से चिन्हाकित पत्रकारों को अपने वकील के माध्यम से नोटिस भेजकर मानसिक प्रताड़ना और मानहानि का के रूप में 10 लाख एवं 15 लाख रु की मांग किया जा रहा है।
केवल यही नही पत्रकारों को और अधिक डराने के लिए अपने जाती का प्रभाव बताते हुए एक्ट्रोसिटी एक्ट के दुरुपयोग किया जा रहा है,। जबकि जातीगत किसी प्रकार के शव्दों का प्रयोग नही किया गया है। पति पत्नी की आपसी (पारिवारिक) लड़ाई को सुलझाने के बजाय पूर्व विधायक महोदय पत्रकारो को घसीट रहे हैं।जो कि अनुचित है,और ऐसे लोगो के ऊपर उचित कार्यवाही *प्रेस विज्ञप्ति*

राजनांदगांव – डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74 के 2008 में भाजपा के पूर्व विधायक विधायक श्री रामजी भारती द्वारा लोकतंत्र के विश्वनीय चौथा स्तंभ प्रेस (पत्रकारों ) को लगातार डराने धमकाने,दवाने और मानसिक रुप से प्रताड़ित किया जा रहा है।जहाँ एक ओर हाई कोर्ट सुप्रीम कोर्ट पत्रकार (संवाददाता) को कुछ भी लिखने की स्वतंत्रता से लोगो को अवगत कराते हैं, वही पूर्व विधायक द्वारा पत्रकारों को निर्भिक ,स्वतंत्र लेखन एवं जन संवाद को शाशन तक पहुँचाने से रोका जा रहा है।
गत दिनों राम जी भारती के धर्म पत्नी के द्वारा राजधानी रायपुर एवं डोंगरगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी पीड़ा बताई थी। जिसे प्रेस क्लब के पत्रकारों द्वारा समाचार पत्र, न्यूज चैनल व वेब पोर्टल में यथावत लगाया गया हैं इसके अतिरिक्त इसे नेशनल चैनल जी -न्यूज, न्यूज 18 , आई. एन.एच एवं अन्य प्रतिष्ठित अखबार दैनिक भास्कर, अमर उजाला, छत्तीसगढ़ नाउ,आर जे न्यूज, सी ए आई,संकल्प न्यूज जैसे सभी न्यूज़ चैनल द्वारा प्रसारित किया गया।किंतु उसके बाद सिर्फ डोंगरगढ़ के चुनिंदा पत्रकारों को बदले की भावना , मानसिक पीड़ा देने की उद्देश्यों से चिन्हाकित पत्रकारों को अपने वकील के माध्यम से नोटिस भेजकर मानसिक प्रताड़ना और मानहानि का के रूप में 10 लाख एवं 15 लाख रु की मांग किया जा रहा है।
केवल यही नही पत्रकारों को और अधिक डराने के लिए अपने जाती का प्रभाव बताते हुए एक्ट्रोसिटी एक्ट के दुरुपयोग किया जा रहा है,। जबकि जातीगत किसी प्रकार के शव्दों का प्रयोग नही किया गया है। पति पत्नी की आपसी (पारिवारिक) लड़ाई को सुलझाने के बजाय पूर्व विधायक महोदय पत्रकारो को घसीट रहे हैं।लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों को (प्रेस) को फंसाने, डराने ,धमकाने का कार्य किया जा रहा हैं। जो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों को (प्रेस) को फंसाने, डराने ,धमकाने का कार्य किया।
जिसके चलते प्रेसक्लब डोंगरगढ़ के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर को शिकायत किया।

*भू अभिलेख शाखा के चैनमेन विजय कुमार पटेल को दिया गया भावभीनी विदाई…..राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

भू अभिलेख शाखा के चैनमेन विजय कुमार पटेल को दिया गया भावभीनी विदाई
कांकेर :- भू अभिलेख शाखा जिला कांकेर में चैनमेन के पद पर पदस्थ श्री विजय कुमार पटेल का सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। वे भू अभिलेख शाखा में 08 नवंबर 1996 से चैनमेन के पद पर पदस्थ थे 31 जुलाई 2022 को सेवानिवृत होने पर भू- अभिलेख शाखा की आर से भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अधीक्षक भू-अभिलेख रामचंद्र मंडावी, आरआई ईश्वर प्रसाद नेताम, हरेश कुमार भूआर्य, संतोष कुमार नागरे, गिरधर कुरेशिया, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, भाना नेताम एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

*बीपीएस इंग्लिश मीडियम स्कूल में मनाया गया ग्रीन डे…..* *पढ़े पूरी खबर……राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

बीपीएस इंग्लिश मीडियम स्कूल में मनाया गया ग्रीन डे
0 सुबह प्रतिमा स्थापना तथा शाम को हुआ विसर्जन
डोंगरगांव।
स्थानीय बीपीएस पैरेंट्स प्राइड इंग्लिश मीडियम स्कूल में हरियाली के शुभ अवसर पर बीते दिनों ग्रीन डे सेलिब्रेट किया गया। इसके अलावा हेड ब्वॅाय, हेड गर्ल, वाइस हेड ब्वॅाय तथा वाइस हेड गर्ल का प्रत्यक्ष मतदान प्रणाली से चुनाव करवाया गया। जिसमें प्रतीक मेश्राम हेड ब्वॅाय, सपना साहू हेड गर्ल, नवीन सोनकर वाइस हेड ब्वॅाय तथा माही चंद्राकर वाइस हेड गर्ल पद पद निर्वाचित हुये।
ग्रीन डे के अवसर पर स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत फूड डेकोरेशन, क्लास डेकोरेशन,डांस कम्पीटिशन आदि रखा गया, जिसमें अनेक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रतियोगिता में जीत दर्ज की। पश्चात् स्कूल परिसर में पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए वृक्षारोपण भी किया गया। इस दौरान मंथली टेस्ट के रिजल्ट घोषित किया और टॉप फाइव में आने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
ग्रीन डे का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलन तथा सरस्वती वंदना से हुआ। कार्यक्रम के अतिथि मैनेजिंग डायरेक्टर गिरीश सोनी, डायरेक्टर बालकृष्ण सिन्हा, रेखा सोनी, समाजसेवी शांतनु वैष्णव थे। इस दौरान प्रभारी प्रिंसीपल ऐश्वर्या साहू ने स्वागत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हेड मिस्ट्रेस नंदिनी साहू, नीतू रत्नाकर, हारिका पटेल, कीर्ति सागर, इलायची ठाकुर, नीलेश श्रीवास्तव, शिवराज शांडिल्य, ऐश्वर्या सिंह, लक्ष्मी शर्मा, यशोदा अमिला, शिव यादव, तामेश्वर साहू, दानबाई रावटे, सुमन साहू, माधुरी साहू, चंचल राजपूत, ललित डहरे, हनिश साहू, सूर्यकांत मेश्राम, सोनल मिश्रा सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्रा उपस्थित थे।
—————-

*मुख्यमंत्री के दूरदर्शिता निर्णय का परिणाम राज्य में बेरोजगारी दर मात्र 0.8 प्रतिशत – वंदना राजपूत……पढ़े पूरी खबर……राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

 

*मुख्यमंत्री के दूरदर्शिता निर्णय का परिणाम राज्य में बेरोजगारी दर मात्र 0.8 प्रतिशत – वंदना राजपूत*

रायपुर/03 अगस्त 2022। जुलाई माह में भी राज्य की बेरोजगारी की दर मात्र 0.8 प्रतिशत रहने पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई देते हुए कहा कि आपके कुशल नेतृत्व के कारण लगातार रोजगार के अवसर के द्वार खुल रहे है। शहरी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संतुलित करने वाली तथा रोजगार के नये अवसरों का सृजन करने वाली योजनाओं पर शासन का सर्वाधिक ध्यान रहा है। कांग्रेस सरकार बनने के तुरंत बाद किसानों को कर्ज से मुक्ति तथा लंबित सिंचाई कर की माफी से योजना की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दूरदर्शिता निर्णय के कारण रोजगार तथा आय मूलक योजनाओं का लगातार विस्तार हुआ है। इसी क्रम में हाल ही में गोधन न्याय योजना का विस्तार करते हुए गोबर के साथ-साथ गोमूत्र की खरीदी की भी शुरुआत की है। खरीदे गए गोमूत्र से भी खाद तथा कीटनाशकों का निर्माण किया जा रहा है, जिससे रोजगार के नये अवसरों का सृजन हुआ है। गांव-गांव में निर्मित गौठानों में वृहद पैमाने पर जैविक खाद का निर्माण, सामूहिक डेयरी, सामूहिक सब्जी की खेती, मत्स्य पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन के साथ-साथ सुगंधित तेल का आसवन, जैविक गुलाल, अगरबत्ती, डिटर्जेंट, सुगंधित साबुन, सेनेटरी पैड निर्माण जैसी आय मूलक गतिविधियां महिला समूहों द्वारा संचालित की जा रही हैं। ग्रामीण औद्योगिक पार्कों में तेल मिल, दाल मिल, मिनी राइस मिल जैसी प्रोसेसिंग इकाइयां स्थापित की गई हैं। गढ़बो नया छत्तीसगढ़ का विस्तार हो रहा है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि पूर्ववर्ती रमन सिंह सरकार के समय 2018 में 22.3 प्रतिशत बेरोजगारी की दर थी। भाजपा ने 15 साल तक शासन किये और बेरोजगारी की दर में लगातार इजाफा हुए। नरेन्द्र मोदी के गलत नीति के कारण देश में बेरोजगारी की दर 6.9 प्रतिशत है। मोदी ने कहा था कि प्रतिवर्ष ढाई करोड़ बेरोजगारों को प्रतिवर्ष रोजगार दिया जायेगा ये भी सफेद झूठ निकला। मोदी हर मोर्चे पर फेल हुआ है।

वंदना राजपूत
प्रवक्ता
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

*थाना खडगांव पुलिस की अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करों पर ताबड़तोड़ कारवाही किया गया… पढ़ें पूरी खबर ……राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

थाना खडगांव पुलिस की अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करों के खिलाफ की गई अब तक की सबसे बड़ी कारवाही
मोटरसाइकिल में प्लास्टिक की बोरी में भरकर करते थे गांजा की तस्करी
गांजे का खरीदार आरोपी से करीबन साडे 5 किलोग्राम तथा तस्करों से लगभग साडे 10 किलोग्राम लगभग 16 किलोग्राम ₹128000 हुआ बरामद
आरोपी रामलाल तिरपुड़े के कब्जे से अपराध घटना में इस्तेमाल हुआ मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 08.एपी 3789 कीमती 35000 रूपये को किया जप्त
जिले में चल रहे निजात अभियान के तहत की गई नशे के विरुद्ध कार्रवाई

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजनादगांव श्री प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन एवं ओएसडी भा.पु.से. श्री अक्षय कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय मानपुर श्री पूपलेश कुमार एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मानपुर श्री हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में थाना खरगांव प्रभारी उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में दिनांक 1.8.2022 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम फुलकोड़ो चोरियांपारा निवासी शामसाय कोटपरिया के घर में गांजा तस्कर मोटरसाइकिल में प्लास्टिक की बोरी में गांजा भर कर बिक्री हेतु तस्करी करने आए हैं कि सूचना पर से विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी श्यामसाय कोटपारिया पिता स्व.भरण सिंह कोटपारिया उम्र 70 साल सकिन चोरियापारा फुलकोडो थाना खडगांव जिला राजनांदगांव की मकान की तलाशी गवाहों के समक्ष लेने पर मकान के अंदर से दो संदिग्ध व्यक्ति रामलाल तिरपुड़े पिता केजू राम तिरपुड़े उम्र 35 साल साकीन घटिया थाना गैंदा टोला जिला राजनांदगांव एवं तुलसी राम हाड़मे पिता स्व..मनसा राम हाड़मे उम्र 70 साल सकिन मीरपेमेटा थाना चिलहटी जिला राजनांदगांव मिले जिन्हें उक्त स्थान पर उपस्थित रहने का वाजिब कारण पूछने पर जवाब नहीं दे पाए तथा उनमें से एक व्यक्ति के पास तुलसीराम हाडमे के कब्जे से एक प्लास्टिक की बोरी में रखे गांजा मादक पदार्थ बरामद हुआ बाद मकान तलाशी के दौरान मकान स्वामी आरोपी श्यामशाय कोटपारिया के मकान के एक कमरे में रखे प्लास्टिक की बोरी में गांजा मादक पदार्थ बरामद हुआ बाद अन्य संदेही रामलाल तिरपुड़े से पूछताछ करने पर उसने अपने साथी तुलसीराम हाडमे के साथ अपने मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 08 एपी 3789 से गांजा बिक्री करने श्यामसाय कोटपारिया के घर आना तथा अपने मोटरसाइकल क्रमांकसीजी 08 एपी 3789 मैं एक प्लास्टिक की बोरी में गांजा मादक पदार्थ बांधकर रखा हूं बताने पर उसके कब्जे से बरामद किया गया है तथा गवाहों के समक्ष पहचान पंचनामा सब्रस पंचनामा तौल पंचनामा सैंपल पंचनामा की कारवाही बक्चात कुल गांजा मादक पदार्थ 16 किलोग्राम को पृथक पृथक आरोपी गणों से जप्त कर अपराध घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 08 एपी 3789 को रामलाल तिरपुड़े से विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस किया गया एवं मौके पर विधिवत कार्यवाही किया गया

जिले में चल रहे निजात अभियान नारकोटिस एवं ड्रग्स के खिलाफ अभियान के तहत की गई उक्त अवैध मादक पदार्थ सहन करने की कार्यवाही में थाना प्रभारी खडगांव उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा आरक्षक 1291 संतोष ठाकुर आरक्षक 531 रवि साहू आरक्षक 1262राम नारायण चंदेल आरक्षक 189 राहुल सिंह एवं आरक्षक 1570 संजीवन राम की सराहनीय भूमिका रही

*पुलिस विभाग के द्वारा स्कूल भवन एवं ग्राम पंचायत भावनो में पर्यावरण की दृष्टि से वृक्षारोपण किया गया……राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

कोडेकुसे थानाअंतर्गत पुलिस विभाग के द्वारा स्कूल भवन एवं ग्राम पंचायत भावनो में पर्यावरण की दृष्टि से वृक्षारोपण किया गया । दुर्गुकोंडल 3 अगस्त 2022 पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा एसडीओपी भानुप्रतापपुर प्रशांत पैकरा के निर्देशन पर थाना कोड़ेकुर्से क्षेत्र में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था थाना कोड़े कुर्सी क्षेत्र के नदी नालों में बरसात के पानी बढ़ने बाढ़ की स्थिति निर्मित होने एवं 28 जुलाई से 3 अगस्त तक नक्सलियों का विशेष सप्ताह होने पर एसडीओपी
भानुप्रतापपुर के द्वारा थाना प्रभारी कोड़े कुर्से डोमेंद्र सिन्हा को दिया गया विशेष सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश एवं समस्त बल को अलर्ट रहने निर्देशित किया गया है साथ ही भानुप्रतापपुर एसडीओपी प्रशांत पैकरा द्वारा थाना क्षेत्र के ग्रामो में भ्रमण कर लगातार थाना स्टाफ के साथ पोदला उरस्कना ‌‌वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत स्कूल भवन पंचायत भवन में पर्यावरण की दृष्टि से विभिन्न फलदार एवं 6000 पौधा का वृक्षारोपण किया जा रहा है।

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेडो में पुलिस विभाग, साइबर क्राइम पास्को गुड टच बैंड टच पर कार्यशाला आयोजित किया गया था……राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेडो में पुलिस विभाग, साइबर क्राइम पास्को गुड टच बैंड टच पर कार्यशाला आयोजित किया गया था* दुर्गुकोंडल 3 अगस्त 2022 *शॉ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेडो में पुलिस विभाग द्वारा साइबर क्राइम पास्को,गुड टच बेड टच पर कार्यशाला का आयोजन दिनांक 03,08,22 को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर स्वागत उद्बोधन प्राचार्य हेमंत श्रीवास्तव ने संस्था का परिचय और कार्यक्रम आयोजन के उद्देश्य की जानकारी दी। टी आई दुर्गुकोंदल सुशील पटेल मुख्य वक्ता ने अपने उद्बोधन में संस्था के विद्यार्थियों को पुलिस विभाग के कार्य,हम आपके मित्र है,आप सबकी और समाज की सुरक्षा को महत्वपूर्ण बताते हुए साइबर क्राइम, ऑन लाइन ठगी, वाट्सउप,फेसबुक, सोसल मीडिया के प्रयोग,और पास्को के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।कार्यशाला में बालिकाओं और महिला शिक्षकों से आरक्षक सावली सिन्हा जी अलग से यौन उत्पीडन,गुड टच,बेड टच,घर परिवार कार्यक्षेत्र, आते जाते समय,अपने को सुरक्षित रखने के तरीके, और अपने विश्वसनीय चाहे परिवार के सदस्य, शिक्षक प्राचार्य से इस संबंध में जानकारी शेयर करने की बात कही,किसी भी परिस्थिति में हमारा किसी भी प्रकार से कोई शोषण न हो,हम सुरक्षित रहे हमारे व्यक्तित्व का विकास हो इसका ध्यान रखे।*कार्यशाला के अंत में विद्यार्थी ने अपने प्रश्नों से जिज्ञासा शांत की।कार्यशाला आयोजन की स्मृति में पुलिस विभाग द्वारा वृक्षा रोपण किया गया।संस्था के प्राचार्य हेमंत श्रीवास्तव ने कार्यशाला आयोजन पर टी आई दुर्गुकोंदल को धन्यवाद दिया।इस अवसर पर श्रीमती उषा तारम,आशा टोप्पो,मधुलता चंद्राकर,अनिल साहू,सुरेश नाग व्याख्याता,राजमाला देवनाथ अतिथि शिक्षक,लक्ष्मीकांत साहू,लिपिक 02, राजमोती न दरों,कामेश सिन्हा,केसर सिन्हा वैकल्पिक शिक्षक उपस्थित रहे।*

मोहला:——मोहला घर के बाहर से कार चोरी कपड़े के सबसे बड़े व्यापारी के घर से चोरी करते सीसीटीवी कैमरा में कैद अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज…….पढ़े पूरी खबर……..राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट

0

जिला राजनांदगांव के ब्लॉक मोहला:—- मोहला थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहला में कपड़े के सबसे बड़े व्यापारी दिनेश साहू के घर में घर के बाहर से अज्ञात चोर कार चाेरी कर फरार हो गए। थाना मोहला पुलिस ने कार मालिक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायत देकर मोहला निवासी दिनेश साहू ने बताया कि 2 अगस्त की रात को अज्ञात लोगों ने उसके घर के बाहर खड़ी उसकी स्विफ्ट डिजायर कार चोरी कर ली। जिसकी कीमत करीब 6 लाख रुपए थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है

*गातापार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब तस्करी करने वाले दो आरोपी को किया गया गिरफ्तार…..राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

*गातापार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब तस्करी करने वाले दो आरोपी 10 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब के साथ पकड़े गए*

दिनांक 02.08.2022 थाना गातापार जिला राजनांदगांव (छ0ग0)
दिगर राज्य से छ0ग0 में अवैध रूप से शराब तस्करी करने वाले आरोपीयो के उपर थाना गातापार पुलिस की बडी कार्यवाही 10 पेटी अग्रेजी गोवा व्हस्की शराब जुमला 90.00 बल्क लीटर कीमती 53,500.00 एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त पुरानी इस्तमाली कार स्वीफ डिजायर सफेद कलर का क्रमांक सीजी 04 एचडी 0910 किमती 200000 (दो लाख) को किया गया जप्त।
आरोपी – 01. सलीम खान उर्फ गोलू खान पिता रसीद खान उम्र 27 वर्ष ग्राम कोठीटोला थाना बागनदी ।
02 गामन निषाद पिता मोहल लाल निषाद उम्र 36 वर्ष साकिन वार्ड नं. 04 बुधवारी पारा डोगरगढ़
थाना डोगरगढ़ जिला राजनांदगांव छ.ग.
श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्रीमान बद्रीनाथ मीणा एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशानुसार , तात्कालिक अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम , अनुविभागीय पुलिस अधिकारी खैरागढ़ श्री दिनेश सिन्हा उप पुलिस अधीक्षक नासिर बाठी के कुशल मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी गातापार उप निरीक्षक जीतेन्द्र डहरिया के हमराह में जिले में चलाये जा रहे निजात अभियान मुहिम में दिनांक 02.08.2022 को अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाले आरोपी 01. सलीम खान उर्फ गोलू खान पिता रसीद खान उम्र 27 वर्ष ग्राम कोठीटोला थाना बागनदी । 02 गामन निषाद पिता मोहल लाल निषाद उम्र 36 वर्ष साकिन वार्ड नं. 04 बुधवारी पारा डोगरगढ़ थाना डोगरगढ़ जिला राजनांदगांव छ.ग.। के वाहन से 10 पेटी गोवा अग्रेजी मंदिरा जुमला 90.00 बल्क लीटर किमती 53500 एंव शराब परिवहन मे प्रयुक्त पुरानी इस्तेमाली कार स्वीफ डिजायर सफेद कलर का क्रमांक सीजी 04 एचडी 0910 किमती 200000 (दो लाख) जुमला किमती 253500 (दो लाख त्रिपन हजार पांच सौ) रूपये को जप्त करने में सफलता मिली।
जरिये मुखबीर से सूचना मिली की सफेद रंग का स्वीफ डिजायर क्रमांक सीजी 04 एचडी 0910 में भारी मात्रा में अवैध रूप से शराब भरकर रजेगांव बालाघाट म0प्र0 से थाना गातापार जिला राजनांदगांव की ओर ला रहा है कि सूचना प्राप्त हुआ सूचना मिलते ही उक्त सूचना के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त कर तत्काल टीम बनाकर गातापार थाना हमराह स्टाफ के चेक पोस्ट गातापार मे जाकर घेराबंदी पाईंट लगाया पुलिस पाईट को देखकर आरोपी चालक पुलिस को चकमा दे कर भाग रहा था जिसे रेडकार्यवाही कर पकडा गया उक्त वाहन को चेक करने पर उक्त वाहन में खाकी रंग के काटून मे समान भर हुआ था काटून को चेक करने पर 10 पेटी गोवा अग्रेजी शराब जुमला 90.00बल्क लीटर शराब परिवाहन में प्रयुक्त पुरानी इस्तेमाली कार सफेद रंग का स्वीफ डिजायर क्रमांक सीजी 04 एचडी 0910 किमती 200000 (दो लाख)रूपये जुमला किमती 253500(दो लाख त्रिपन हजार पांच सौ) रूपये को गवाहो के समक्ष जप्त कर आरोपियों के विरूध्द थाना गातापार में अप.क्र. 51/2022 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया एवं आरोपी योगिता देवांगन को विधिवत गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराकर म0आर0 81 शिव कुमार जगत के ओरापी के लोक लाज को ध्यान मे रखते हुए गिरफ्तार किया गया एवं मामला अजामनतीय होने से माननीय न्यायालय अपर मुख्य न्यायालय खैरागढ़ के समक्ष पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में. सउनि जयमल उईके, प्र0आर0 698 रमेश सिन्हा 806 गिरीश साहू ,944 नरेन्द्र ठाकुर, 1209 भगत सिदार का सराहनीय योगदान रहा।