Home Blog Page 672

*जैन धर्म के 23 वे तीर्थंकर श्री पार्श्वनाथ जी के मोक्षकल्याणक दिवस पर 1008 अट्ठम तप आर.एल.कुलदीप की रिपोर्ट:- *

0

——–
*जैन धर्म के 23 वे तीर्थंकर श्री पार्श्वनाथ जी के मोक्षकल्याणक दिवस पर 1008 अट्ठम तप*

*विश्व शान्ति व अहिंसा परमो धर्म की भावना से दस लाख नवकार महामंत्र का जाप*

रायपुर। जैन साध्वी श्री स्नेहयशा श्री जी की पावन प्रेरणा से पार्श्वनाथ भगवान का मोक्षकल्याणक 3, 4 और 5 अगस्त को मनाया जाएगा व मोक्षकल्याणक के अवसर पर सामूहिक अट्ठम (तेला) किया जाएगा। देशभर में 1008 से ज्यादा और राजधानी रायपुर में परम पूज्य साध्वी श्री निपुणा श्री जी म.सा. की सुशिष्या प्रवचन प्रवीणा परम पूज्य साध्वी श्री स्नेहयशा श्री जी म.सा. आदि ठाणा – 7 की पावन निश्रा में 108 अट्ठम किया जाएगा अट्ठम के लिए छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों से लोगों ने अपना पंजीयन कराना शुरू कर दिया है। 23 वें तीर्थंकर श्री पार्श्वनाथ जी ने नवकार महामंत्र जाप से जलते नाग नागिन के जोड़े का उद्धार किया था। पार्श्वनाथ जी के मोक्ष कल्याणक दिवस के अवसर पर विश्व शांति और अहिंसा परमो धर्म की भावना के साथ अट्ठम तप करने वाले भाई बहन 10 लाख नवकार महामंत्र का जाप करेंगे।
———————————– *सिर्फ ज्ञान प्राप्त कर लेना ही पर्याप्त नहीं, ज्ञान का सार प्राप्त होना चाहिए: साध्वी श्री स्नेहयशाश्रीजी*

न्यू राजेंद्र नगर महावीर जिनालय में चल रहे चातुर्मासिक प्रवचन के दौरान रविवार को साध्वी स्नेहयशाश्रीजी ने कहा कि ज्ञानसार में कहा गया है कि केवल ज्ञान प्राप्त करना पर्याप्त नहीं है अपितु ज्ञान का सार प्राप्त होना अनिवार्य है। ज्ञानसागर में ज्ञान प्राप्ति की नहीं, ज्ञान को जीने की बात कही गई है। बहुत सारा भोजन खा लेने से ताकत नहीं मिलती बल्कि उसे पचाने से हमारे शरीर को ताकत मिलती है।
उन्होंने आगे कहा कि वैसे ही ज्ञान का सार बहुत ज्ञान प्राप्त करने से नहीं बल्कि ज्ञान को जीने से प्राप्त होता है। ज्ञान सारभूत तभी होगा, जब हमारे भीतर विनय गुण विकसित होगा। जिस प्रकार हमें भोजन बाहर के रंग रूप से भी और अंदर के टेस्ट से भी सुंदर चाहिए उसी प्रकार ज्ञानी भगवान फरमाते हैं कि हमारा जीवन भी अंदर बाहर दोनों से सुंदर होना चाहिए तभी ज्ञान सार होगा। साध्वी जी ने आगे कहा कि दुनिया में कोई भी ऐसा नहीं है जिसके पास ज्ञान ना हो सबके पास ज्ञान है। भले ही किसी के पास सम्यक ज्ञान हो किसी के पास विपरित ज्ञान हो या चाहे वो अज्ञानी हो।

साध्वी जी ने आगे कहा कि ज्ञान तीन प्रकार के होते हैं। पहला सम्यक ज्ञान दूसरा विपरीत ज्ञान और तीसरा अज्ञान। इसने सबसे अच्छा सम्यक ज्ञान होता है। विपरीत ज्ञान हानिकारक होता है और विपरीत ज्ञान से तो अच्छा अज्ञानी होना होता है। विपरीत ज्ञान की अपेक्षा अज्ञान हो तो चलेगा पर विपरीत ज्ञान नहीं चलेगा। हमारे पास दूसरों का ज्ञान है परंतु स्वयं का ज्ञान हमारे पास नहीं है। साध्वीजी ने आगे कहा कि गुरु भगवंत को वंदन करने का उचित समय तब है जब वह प्रशांत मन से बैठे हो या आसन पर बैठे हो, मन शांत हो, आपको उत्तर देने के लिए उपस्थित हो तब बुद्धिशाली व्यक्ति आज्ञा लेकर वंदन करें, परंतु चलते-चलते नहीं। गुरु भगवंत जब आपके घर गोचरी में आते हैं तब गुरु भगवान दरवाजे के बाहर से ही धर्म लाभ कहते हैं। क्योंकि यह शिष्टाचार है, सभ्यता है। आज ज्यादातर लोग सिंगल फैमिली वाले हैं। उनकी वेशभूषा भी अजीब होती है उन्हें देखकर शर्म आ जाती है। कोई अभद्र वेशभूषा या अभद्र स्थिति में हो तो धर्म लाभ सुनते ही सभ्यता में आ जाए, इसीलिए हम गेट के बाहर से धर्म लाभ कहते हैं। आजकल की वेशभूषा को देखकर सर शर्म से झुक जाता है। हमें विचार करना है कि हम कहां जा रहे हैं, किस दिशा में बढ़ रहे हैं। आमेर के राजा ने अपनी पुत्री को कह रखा था कि मेरे सामने जब भी आओ स्वस्थ कपड़े पहन कर आना। उन्होंने स्वस्थ कपड़ा कहा स्वच्छ कपड़ा नहीं। अभद्र कपड़े हमारे विकारों को बढ़ाने में निमित्त है। आज हमारी बच्चियां क्या वस्त्र पहन रही है, यह आप लोग भी देख सकते हैं। जिस प्रकार लोहा घर के बाहर भी रखें तो कोई डर नहीं होता परंतु सोना घर के अंदर तिजोरी में ही सुरक्षित रखा जाता है, बाहर खुला नहीं छोड़ा जाता। हमारे बेटे लोहे के समान हैं और हमारी बेटियां सोने के समान है। अतः अपनी संस्कृतियों को ध्यान रखें उसे भूल कर कोई भी कार्य ना करें।

————————

*नेमिनाथ जन्मकल्याणक महोत्सव 2 को*

नेमिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक महोत्सव 2 अगस्त 2022 को प्रातः 8:00 बजे भव्य स्नान पूजा के साथ गुरुवर्याश्री की निश्रा में मनाया जाएगा। नेमिनाथ भगवान के माता-पिता बनने का रविवार को चढ़ावा बोला गया, जिसका लाभ श्रीमान सज्जन कुमार जी, शांति देवी, अजय जी, विजय जी, संजय जी कानूगा परिवार ने लिया। वहीं, 3, 4 और 5 अगस्त 2022 को पार्श्वनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक के निमित्त अट्ठम का आयोजन रखा गया है। जिसका संपूर्ण लाभ श्रीमान शिवराज जी, सरोज देवी, जय जी, विजय जी बेगानी परिवार ने लिया है।

*सेवानिवृत्त होने पर प्रधानपाठक को विदाई दी गई”*आर.एल.कुलदीप की रिपोर्ट:-*

0

*सेवानिवृत्त होने पर प्रधानपाठक को विदाई दी गई”*आर.एल.कुलदीप की रिपोर्ट:-*

दुर्गूकोन्दल:-
संकुल तरहुल में पदस्थ श्री देवेन्द्र सिह ठाकुर प्रधान पाठक प्रा. शा. भुरसातरहुल का सेवानिवृत्त होने पर तथा श्रीमती उर्मिला उसेंडी मैडम सहा. शि. को प्रधानपाठक पद पर पदोन्नति प्रा. शा. सलिहापारा तरहुल होने पर ग्राम भुरसातरहुल के ग्रामीणों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया! श्री ठाकुर सर द्वारा अपने शिक्षकीय जीवन पर प्रकाश डाला, उन्होंने अपना शिक्षकीय जीवन का सबसे अधिक समय प्रा. शा. भुरसातरहुल में रहा है मेरे कार्यकाल में ग्रामीणों द्वारा भरपूर सहयोग दिया ऐसा ही सहयोग अपने संस्था को हमेशा देते रहना! वही उसेंडी मैडम द्वारा भी अपना शिक्षकीय कार्य इसी संस्था से प्रारंभ करना बताया! वही कार्यक्रम में ग्राम पटेल व गायता श्री रामलाल कोरेटी, रजमन पुरामें, वार्ड पंचो में अधीर कोरेटी फुल कुंवर कुलदीप, आरती प्रधान, रामेश्वर भुवार्य, विजय कोरेटी , धनई बाई रसोईया, व संकुल समन्वयक जगन्नाथ दर्रो, रविशंकर यादव, रामस्वरूप कोठारी, शिवशंकर टांडिया , रामभरोस उसेंडी के अलावा श्री ठाकुर सर परिवार व समस्त ग्रामवासी व संस्था के सभी बच्चे उपस्थित थे!

*मोहला ब्लॉक के ग्राम पंचायत रामगढ़ में हुआ आंगनबाड़ी केंद्र भवन का उद्घाटन मनीष कौशिक की रिपोर्ट*

0

मोहला:—-मोहला ब्लॉक के ग्राम पंचायत रामगढ़ के आश्रित ग्राम मैं आंगनबाड़ी भवन का उद्घाटन किया गया जो कि राशि लगभग 6.45लाख रुपए स्वीकृति राशि है आंगनबाड़ी बनाने के उपरांत गांव में वह बच्चों के बीच खुशी स्पष्ट रूप से देखा गया साथ ही गांव के सरपंच अशोक मांझी ने आंगनबाड़ी उद्घाटन करने के बाद गांव में मिठाई व बच्चों को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किया आंगनबाड़ी उद्घाटन में उपस्थित जनपद सदस्य नोहरूराम कुमेटी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहला और ग्राम पंचायत रामगढ़ के सरपंच अशोक मांझी ग्राम पटेल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे

*वाणिज्यिक कर मंत्री श्री कवासी लखमा का दौरा कार्यक्रम।आर.एल.कुलदीप की रिपोर्ट:-*

0

*वाणिज्यिक कर मंत्री श्री कवासी लखमा का दौरा कार्यक्रम।आर.एल.कुलदीप की रिपोर्ट:-*

कांकेर:-
प्रदेश के वाणिज्यिक कर ( आबकारी) , वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा 01 अगस्त सोमवार को कांकेर जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे प्रातः 10 बजे रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे कांकेर पहुंचेंगे और दोपहर 01.45 बजे सर्किट हाउस कांकेर से प्रस्थान कर नरहरपुर विकास खंड के ग्राम बरकई पहुंचेंगे तथा कांवड़ियों के स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे तत्पश्चात रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

*ताज़ा खबरों के लिए Kuldeep24news ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें👇*
https://chat.whatsapp.com/L3qM24vTNsmL6lUS4MPz3y

* Kuldeep24news को ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें👇*
https://twitter.com/kuldeep24news?t=mFTApJSgbdK1N2ZseGvLzA&s=08

 

 

*फेशबुक पर फालोअप करें https://www.facebook.com/1758611811110180/posts/pfbid0zN52iyD4qp77x9TSzfScgAVJ6jQiULER6LDXk2u2eb3PpPmrWhbKepPfaZQBtbWnl/*

*समाचार विज्ञापन हेतु हमें सम्पर्क *करें :-6267855263/9479083919*
*हमें संपर्क करें*

रायपुर सर्व सेन समाज महिला महासम्मेलन 2 को मनीष कौशिक की रिपोर्ट

0

रायपुर सर्व सेन समाज का प्रदेश स्तरीय महिला महासम्मेलन आगामी 2 अगस्त को राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल अनुसुइया उइके होगी अध्यक्षता पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह करेंगे यह जानकारी जिला सेन समाज के पूर्व अध्यक्ष देवशरण सेन ने दी

*जिला पुलिस प्रशासन बालोद द्वारा आम नागरिकों से यातायात नियमों के पालन करने किया गया अपील…..पढ़े पूरी खबर……राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

जिला बालोद
 पुलिस अधीक्षक बालोद श्री जितेन्द्र यादव के निर्देष पर दुर्ग-बालोद राजकीय राजमार्ग पर विषेष अभियान चलाकर सड़क के दोनों ओर लागाया गया रिफ्लेटर टेप/रेडियम।
 राजकीय राजमार्ग पर सड़क के दोनों ओर उगे अनियंत्रित पेड़ पौधों का किया गया साफ-सफाई।
 जिला पुलिस प्रशासन बालोद द्वारा आम नागरिकों से यातायात नियमों के पालन करने किया गया अपील।

पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव जिला बालोद के निर्देषन में श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीष राठौर एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री राजेष बांगडे के मार्गदर्षन एवं यातायात प्रभारी श्री दिलेष्वर चंद्रवंषी के नेतृत्व में हमराह स्टॅाप के आज दिनांक 28.07.2022 को खप्परवाड़ा-कचांदुर-गुण्डरदेही-पैरी-लाटाबोड़ से बालोद राजकीय राजमार्ग क्रमांक 07 में एवं झलमला-जगतरा-तार्री-भरदा-गुरूर एवं पुरूर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 930 में विषेष अभियान चलाकर सड़क के दोनो ओर उगे अनियंत्रित पेड़-पौधों को हटाया गया साथ ही रात्रि में वाहन चालन के समय स्पष्ट दृष्यता नहीं होने के कारण होने वाले सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सड़क के दोनों ओर लगे पेड़-पौधों एवं अन्य वस्तुओं में रेडियम लगाया गया जिससे वाहन चालन के समय चालकों को विजिविलटी कम होने के कारण होने वाले दुर्घटनाओं से बचने एवं सड़कों को चौड़ाई का उचित अनुमान लगाने में सहायक रिफ्लेक्टर टेप लगाया गया। खासतौर पर रात्रि के समय होने वाले अधिकांष सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुष लगाया जा सकें। आगामी दिनों में बालोद-लोहारा मार्ग पर लो.नि.वि. बालोद एवं यातायात बालोद के द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर सड़क के दोनों ओर उगे अनियंत्रित झाड़ियों को साफ-सफाई करने एवं रिफ्लेटर टेप लगाने का विषेष अभियान चलाया जाएगां। उक्त अभियान में प्रभाारी यातायात निरीक्षक श्री दिलेष्वर चंद्रवंषी और उनकी टीम यातायात कार्यालय बालोद के स्टॉफ प्र.आर.1630 प्रदीप यादव, प्र.आर. 459 हेमसिंह गावडे़, आर.180 अरविंद सिंह, आर.558 देवानंद दामले, आर. 72 संजीत विष्वास का विषेष योगदान रहा।

*मोहला थाना पुलिस को शिक्षक के रूप में अपने बीच पाकर बच्चे बहुत उत्साहित और खुश हुए पढ़े पूरी खबर…….राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

जिला राजनादगांव के ब्लाक मोहला के थाना पुलिस को शिक्षक के रूप में अपने बीच पाकर बच्चे बहुत उत्साहित और खुश हुए

पुलिस अधीक्षक राजनांदगाँव श्री प्रफुल्ल ठाकुर , ओ.एस.डी. श्री अक्षय कुमार मोहला मानपुर चौकी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर श्री पुपलेश कुमार , पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री अर्जुन कुर्रे के मार्ग दर्शन में मोहला sdm श्री ललितादित्य नीलम के निर्देश पर धुर नक्सल प्रभावित ग्राम पाटनखास की पूर्व मध्यमिक शाला पाटनखासमें थाना मोहला के प्रभारी आशीर्वाद रहटगांवकर द्वारा छात्रों की कक्षा ली गयी और गणित और सामान्य ज्ञान पढ़ाया गया । छात्रों ने बढ़ चढ़ कर सहभागिता दिखाई । *पुलिस को शिक्षक के रूप में अपने बीच पाकर बच्चे बहुत उत्साहित और खुश हुए*।बच्चो में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देने और सामान्य ज्ञान के बारे में में काफी उत्साह और जिज्ञासा थी । क्लास के बाद सभी बच्चो को बिस्किट वितरण किया गया ।

*रायपुर,भाजयुमो बीरगांव मंडल द्वारा अधीर रंजन का पुतला दहन किया गया* *मनीष कौशिक की रिपोर्ट*

0

*रायपुर,भाजयुमो बीरगांव मंडल द्वारा अधीर रंजन का पुतला दहन किया गया*

रायपुर,राजधानी में आज भाजयुमो बिरगांव मंडल अध्यक्ष गौतम साहू जीके नेतृत्व में देश में के सर्वोच्च संवैधानिक पद में बैठे आदिवासी महिला राष्ट्रपति जी का जो लोकसभा में अपमान हुआ और जिस अभद्र भाषा में टिप्पणी की गई उसके विरोध में भाजयुमो बीरगांव मंडल द्वारा कांग्रेस के प्रवक्ता अधीर रंजन चौधरी का पुतला दहन बुधवारी बाजार बिरगांव में किया गया इस कार्यक्रम संबोधित करते हुए मंडल के अध्यक्ष गौतम साहू ने बताया कि देश के राष्ट्पति जी पर अशोभनिय टिप्पणी कर कांग्रेस ने अपनी कुंठित मानसिकता का परिचय दिया है था इसके इस कृत्य से देश की आम जनता में रोष व्याप्त है और अधीर रंजन चौधरी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी होंनी चाहिए,इसमे मुख्य रुप से भाजपा मंडल अध्यक्ष होरी लाल देवांगन जी,भाजयुमो बिरगांव के प्रभारी अनिल नायडू जी,नवीन जैन जी,संदीप शर्मा जी,पवन तिवारी जी, भागीरथी यादव जी राजेश रिछारिया जी महिला मोर्चा की अध्यक्ष उर्मिला देवांगन,उषा वर्मा,कृष्णा वर्मा,फुलमनी सोनवानी,युवा मोर्चा महामंत्री शशांक मिश्रा,सौरभ वर्मा,सुरेंद्र साहू,देवा वर्मा,मोनू मानिकपुरी,रामकुमार साहू,माधव झा,क्षितिज मिश्रा,निरंजन देवांगन,गौकरण साहू,लोकेश साहू,व अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए,

*कोरोना टीकाकरण तिहार सायं 06 बजे तक 41 हजार से अधिक लोगों का हुआ टीकाकरण।आर.एल.कुलदीप की रिपोर्ट;-*

0

*कोरोना टीकाकरण तिहार
सायं 06 बजे तक 41 हजार से अधिक लोगों का हुआ टीकाकरण।आर.एल.कुलदीप की रिपोर्ट;-*

कांकेर:- जिले में शत-प्रतिशत लोगों का कोरोना टीकाकरण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला के निर्देशानुसार जिले में आज कोरोना टीकाकरण तिहार मनाया गया, जिसके तहत सायं 06 बजे तक 41 हजार 245 लोगों का टीकाकरण किया गया। इनमें 1600 लोगों को प्रथम डोज, 1507 लोगों को द्वितीय डोज और 38,138 लोगों को प्रिकाशन डोज (बूस्टर डोज) का टीका लगाया गया।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अंतागढ़ विकासखंड में 670 लोगों को प्रथम डोज, 209 लोगों को द्वितीय डोज एवं 1345 लोगों को प्रिकाशन डोज का टीका लगाया गया। इसी प्रकार भानुप्रतापपुर विकासखंड में 198 लोगों को प्रथम डोज, 273 लोगों को द्वितीय डोज एवं 8896 लोगों को प्रिकाशन डोज, चारामा विकासखंड में 187 लोगों को प्रथम डोज, 186 लोगों को द्वितीय डोज एवं 3210 लोगों को प्रिकाशन डोज, दुर्गुकोंदल विकासखंड में 146 लोगों को प्रथम डोज, 107 लोगों को द्वितीय डोज तथा 2700 लोगों को प्रिकाशन डोज, कांकेर विकासखंड में 181 लोगों को प्रथम डोज, 205 लोगों को द्वितीय डोज एवं 7867 लोगों को प्रिकाशन डोज, कोयलीबेड़ा विकासखंड में 107 लोगों को प्रथम डोज, 309 लोगों को द्वितीय डोज और 5120 लोगों को प्रिकाशन डोज तथा नरहरपुर विकासखंड में 111 लोगों को प्रथम डोज, 218 लोगों को द्वितीय डोज और 8991 लोगों को प्रिकाशन डोज का टीका लगाया गया।

*बहू एवं समधन को मारपीट करने वाले आरोपी बाप बेटे को जेल भेज गया। आर.एल.कुलदीप की रिपोर्ट:-*

0

*बहू एवं समधन को मारपीट करने वाले आरोपी बाप बेटे को जेल भेज गया।
आर.एल.कुलदीप की रिपोर्ट:-*

बालोद–मामले का विवरण इस प्रकार है कि घटना दिनांक 10.05.2022 को आरोपी अभिषेक राव की बहन भिलाई से अपना समान लेकर दल्लीराजहरा रहने आयी थी।
आरोपी अभिषेक राव की पत्नि द्वारा ननद के आने से नाराज होकर अपने (पति/आरोपी) अभिषेक राव बोली कि तुम अपनी बहन को घर में रखो मैं मायके जा रही हूं। इस बात पर आरोपी अभिषेक राव एवं उनके पिता मोहन राव द्वारा एक राय होकर पीड़िता को मां बहन की गालियां देकर बाल पकड़कर घसीटते हुये हाथ मुक्का से मारपीट कर फर्शी पत्थर से सिर में मार कर चोट पहुंचाया गया। इसी दौरान् पीड़िता की मां / प्रार्थीया द्वारा बीच-बचाव करने पर आरोपी अभिषेक राव द्वारा प्रार्थीया को अश्लील गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर बोल्डर पत्थर से एवं लोहे के रॉड से सिर में मार दिया गया। प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना राजहरा में अपराध क्रमांक 161/ 2022, धारा-294, 506 बी, 323, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा प्रकरण की विवेचना के दौरान धारा-307 भादवि. जोड़ी गई है। घटना के पश्चात् से आरोपीगण फरार हो गये थे, जिन्हें मुखबीर की सूचना पर दिनांक 14.07.2022 को आरोपी अभिषेक राव उर्फ विक्की राव को तथा दिनांक 28.07.2022 को आरोपी मोहन राव गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है। प्रकरण की विवेचना एवं गिरफ्तारी कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक अरूण कुमार नेताम, सहायक उप निरीक्षक सूरज साहू एवं आरक्षक गिरधर साहू की भूमिका सराहनीय रही।