Home Blog Page 16

* पीजी कॉलेज जगदलपुर में गुरुवार को 269 परीक्षार्थी देंगे पीईटी परीक्षा*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* जगदलपुर से दीपक मरकाम की खबर*

0

* पीजी कॉलेज जगदलपुर में गुरुवार को 269 परीक्षार्थी देंगे पीईटी परीक्षा*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* जगदलपुर से दीपक मरकाम की खबर*

 

*सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम*

 

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) द्वारा आयोजित की जाने वाली पीईटी प्रवेश परीक्षा के लिए जगदलपुर के शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को केंद्र बनाया गया है, जहाँ कुल 269 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।

आगामी गुरुवार 14 मई को होने वाली इस परीक्षा में इन 269 विद्यार्थियों के भविष्य का फैसला सुबह 10 बजे से दोपहर 01.15 बजे के सत्र में होगा। धरमपुरा स्थित इस केंद्र पर परीक्षार्थियों की इस संख्या को देखते हुए प्रशासन द्वारा बैठक व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि सभी छात्र बिना किसी असुविधा के अपनी परीक्षा संपन्न कर सकें।

 

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को समय का विशेष ध्यान रखना होगा, क्योंकि निर्धारित संख्या में पहुँच रहे इन परीक्षार्थियों की मेटल डिटेक्टर से गहन जाँच की जाएगी, जिसके लिए उन्हें परीक्षा शुरू होने से ढाई घंटे पहले केंद्र पर उपस्थित होना होगा। प्रवेश के दौरान वीक्षकों द्वारा इंटरनेट से प्राप्त मूल प्रवेश पत्र और पहचान पत्र का मिलान किया जाएगा।

यदि किसी परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र में फोटो संबंधी कोई त्रुटि है, तो उसे अनिवार्य रूप से अपनी दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ रखनी होगी।

सभी परीक्षार्थियों के लिए सख्त ड्रेस कोड और नियमों का पालन अनिवार्य किया गया है।

परीक्षार्थी केवल हल्के रंग के हाफ टी-शर्ट और चप्पल पहनकर ही परीक्षा हॉल में बैठ सकेंगे।

घड़ी, मोबाइल, जूते-मोजे, बेल्ट और किसी भी तरह के आभूषण जैसे बाली या झुमके पहनकर आने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

जिला प्रशासन की ओर से डिप्टी कलेक्टर श्री मनीष कुमार वर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो प्राचार्य डॉ. अनिल श्रीवास्तव और सहायक समन्वयक डॉ. अजय सिंह ठाकुर के साथ मिलकर इस केंद्र पर परीक्षा का सफल संचालन सुनिश्चित करेंगे।

ब्रेकिंग न्यूज़ EXCLUSIVE Rkbharatnews पर… हर खबर पर नजर.. बडेकापसी में नेटवर्क समस्या से लोग परेशान। ₹. 200से विज्ञापन चालू हम लगाते है कम दामो में विज्ञापन…. सम्पर्क आर. एल. कुलदीप 6267855263/9479083919

0

ब्रेकिंग न्यूज़ EXCLUSIVE Rkbharatnews

हर खबर पर नजर..

बडेकापसी में नेटवर्क समस्या से लोग परेशान।

₹. 200से विज्ञापन चालू हम लगाते है कम दामो में विज्ञापन…. सम्पर्क आर. एल. कुलदीप 6267855263/9479083919

बडेकापसी:

क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की गंभीर समस्या सामने आ रही है। गांव में Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) और Reliance Jio (Jio) के टावर लगे होने के बावजूद सही नेटवर्क नहीं मिल रहा है, जिससे क्षेत्र के लोग काफी परेशान हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि वे हर महीने नियमित रूप से मोबाइल रिचार्ज कराते हैं, लेकिन नेटवर्क की खराब स्थिति के कारण वे सेवाओं का सही लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। वहीं कंपनियां लगातार अपना मुनाफा कमा रही हैं।

बताया जा रहा है कि बडेकापसी में दोनों कंपनियों के टावर मौजूद हैं, फिर भी कॉल ड्रॉप, इंटरनेट की धीमी स्पीड और नेटवर्क गायब रहने जैसी समस्याएं आम हो गई हैं।

आर्थिक नुकसान:

ग्रामीणों का आरोप है कि खराब नेटवर्क के कारण हर महीने लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है, जबकि कंपनियां फायदा उठा रही हैं।

जनप्रतिनिधियों की चुप्पी:

इस गंभीर समस्या पर अब तक किसी भी जनप्रतिनिधि—चाहे विधायक हो या सांसद—का ध्यान नहीं गया है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

Rkbharatnews

✍️ आर एल कुलदीप

6267855263 / 9479083919

 

*शिक्षक राजू पुजारी आत्महत्या मामला: न्याय की मांग को लेकर 6 मई को तेलंगा समाज का प्रदर्शन*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

0

*शिक्षक राजू पुजारी आत्महत्या मामला: न्याय की मांग को लेकर 6 मई को तेलंगा समाज का प्रदर्शन*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

 

*सर्व आदिवासी समाज और महार, महारा, कलार समाज का समर्थन, आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी से बढ़ा आक्रोश*

बीजापुर दिनांक 06 मई  2026

बीजापुर: पालनार में पदस्थ शिक्षक राजू पुजारी के आत्महत्या मामले में न्याय की मांग तेज हो गई है। आदिम तेलंगा समाज ने इस मामले में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर 6 मई को बीजापुर में रैली और प्रदर्शन करने की घोषणा की है। प्रस्तावित आंदोलन को सर्व आदिवासी समाज और महार, महारा, कलार समाज ने भी अपना समर्थन दिया है, जिससे यह आंदोलन और व्यापक होता नजर आ रहा है।

तेलंगा समाज के जिला अध्यक्ष आदिनारायण पुजारी के अनुसार, 22 अप्रैल को चेरपाल निवासी एवं प्राथमिक शाला पालनार में पदस्थ शिक्षक राजू पुजारी ने आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें मृतक ने तीन लोगों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

घटना के डेढ़ हफ्ते बीत जाने के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों और समाज के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

बताया गया कि स्वर्गीय राजू पुजारी तेलंगा समाज में जिला सचिव के पद पर भी कार्यरत थे और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभाते थे। उनके निधन से समाज में शोक के साथ-साथ आक्रोश भी है।

समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि 6 मई को आयोजित प्रदर्शन के दौरान रैली निकालकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की जाएगी ।

ममता बनर्जी का इस्तीफ़ा देने से इनकार, संविधान क्या कहता है..?कम दामो में समाचार विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें। ✍️आर एल कुलदीप 6267855263/9479083919…।

0

ममता बनर्जी का इस्तीफ़ा देने से इनकार, संविधान क्या कहता है..?

Rkbharatnews
हर खबर पर नजर

कम दामो में समाचार विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें।
✍️आर एल कुलदीप
6267855263/9479083919

कोलकाता
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि वो चुनाव नहीं हारी हैं इसलिए इस्तीफ़ा नहीं देंगी

उन्होंने मंगलवार को चुनाव हारने के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी पर बेईमानी से चुनाव जीतने का आरोप लगाया

वहीं बीजेपी ने कहा है कि संवैधानिक प्रक्रिया में विश्वास करने वाला कोई भी व्यक्ति ऐसी बात नहीं कर सकता है*

*‘सही दवा-शुद्ध आहार‘ अभियानः भोपालपटनम में ढाबों व दुकानों पर कार्रवाई*,,,,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

0

*‘सही दवा-शुद्ध आहार‘ अभियानः भोपालपटनम में ढाबों व दुकानों पर कार्रवाई*,,,,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

बीजापुर,,,
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार ‘सही दवा-शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार‘ थीम पर चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत भोपालपटनम में व्यापक निरीक्षण और कार्रवाई की गई।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व विभाग और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में संचालित ढाबा, होटल, डेलीनीड्स, जूस सेंटर, फल दुकान, मिठाई दुकान और फास्ट फूड सेंटर सहित कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों में अनियमितता पाए जाने पर सत्यनारायण भोजनालय, मोना ढाबा, श्रीराजन ढाबा और लक्ष्मी फास्ट फूड पर चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता बनाए रखने, हाइजीन मेंटेन करने और खाद्य सुरक्षा से जुड़े आवश्यक नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। जिन दुकानदारों के पास खाद्य अनुज्ञप्ति पंजीयन नहीं था। उन्हें शीघ्र लाइसेंस बनवाने के लिए निर्देशित किया गया। अधिकारियों ने सभी व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों की विस्तृत जानकारी भी दी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सुरक्षित, शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। साथ ही लोगों और दुकानदारों को स्वच्छता, पौष्टिक आहार और सुरक्षित दवा के उपयोग के प्रति जागरूक करना भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है।

*पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा जी ने ली भाजपा सोशल मीडिया टीम की महत्वपूर्ण बैठक*,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

0

*पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा जी ने ली भाजपा सोशल मीडिया टीम की महत्वपूर्ण बैठक*,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,
मंगलवार को अटल सदन, भाजपा जिला कार्यालय बीजापुर में जनप्रिय नेता एवं पूर्व मंत्री माननीय *श्री महेश गागड़ा जी* ने सोशल मीडिया टीम, जिला बीजापुर की महत्वपूर्ण बैठक ली।

बैठक को संबोधित करते हुए श्री गागड़ा जी ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया जनसंपर्क का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों में सोशल मीडिया की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने, पार्टी की रीति-नीति एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

श्री गागड़ा जी ने कहा कि सोशल मीडिया का हर कार्यकर्ता भाजपा का डिजिटल योद्धा है, जो सच्चाई और विकास की बात को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा सोशल मीडिया जिला संयोजक श्री के.जी.सुधाकर जी, एसटी मोर्चा प्रदेश संयोजक अरविंद पुजारी जी, भाजयुमो सोशल मीडिया जिला संयोजक सोनू बघेल जी, कार्तिक कावरे जी, मुन्ना ताती जी, पूजा पोंदी जी, एवं जिले के समस्त मंडलों से आए सोशल मीडिया पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

* इनोवेशन महाकुंभ 1.0: बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम–मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग,जगदलपुर से दीपक मरकाम की खबर*

0

* इनोवेशन महाकुंभ 1.0: बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम–मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग,जगदलपुर से दीपक मरकाम की खबर*

 

 

*शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित “इनोवेशन महाकुंभ 1.0” के समापन समारोह में मुख्यमंत्री हुए शामिल*

 

जगदलपुर, शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित “इनोवेशन महाकुंभ 1.0” में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में प्रतिभा और संभावनाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल सही मंच, मार्गदर्शन और अवसर की है। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को नवाचार और उद्यमिता के लिए एक मजबूत प्लेटफॉर्म मिल रहा है। उन्होंने बस्तर के समग्र विकास के लिए तैयार रोडमैप का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें रोजगार, शिक्षा, स्टार्टअप और अधोसंरचना का विशेष ध्यान रखा गया है। साथ ही “नियद नेल्ला नार योजना” का विस्तार कर इसे “नियद नेल्ला नार 2.0” के रूप में 10 जिलों में लागू किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ को इनोवेशन हब बनाने के उद्देश्य से “नवाचार एवं स्टार्टअप प्रोत्साहन नीति 2025-30” लागू की गई है। इस नीति के तहत युवाओं को आइडिया से लेकर व्यवसाय विस्तार तक हर स्तर पर सहायता दी जा रही है। आर्थिक सहायता जैसी सुविधाओं से स्टार्टअप को बढ़ावा मिल रहा है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। विकसित छत्तीसगढ़ का मार्ग विकसित बस्तर से होकर जाता है। बस्तर में आदिवासी कला, लघु वनोपज, जैविक कृषि, पर्यटन और हस्तशिल्प जैसे क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें तकनीक, ब्रांडिंग और ई-कॉमर्स से जोड़कर नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बस्तर में पर्यटन के बढ़ने से होमस्टे, स्थानीय गाइड, हस्तशिल्प और वनोपज की मांग बढ़ेगी, जिससे गांवों की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि बस्तर का युवा उद्यमिता के माध्यम से विकसित बस्तर, विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

 

कार्यक्रम में नवाचार करने वाले बेस्ट आइडिया और बेस्ट स्टार्टअप के विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों ने प्रोत्साहन राशि, प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।इस मौके पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने युवाओं को आह्वान करते हुए कहा कि अपने बेहतर भविष्य के लिए जो उद्देश्य लेकर यहाँ आए और इस इनोवेशन महाकुंभ में सीखकर जा रहे हैं उसे मूर्त रूप देने के लिए संकल्पबद्ध होकर करें।उद्यमिता और स्वरोजगार को अपनाकर युवा आगे बढ़ें ताकि अपने घर परिवार को खुशहाल बना सकें।इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री श्री वर्मा ने इस इनोवेशन महाकुंभ के माध्यम से युवाओं को एक मंच मिला है जिससे युवा अपने नवाचार को आगे बढ़ाने के साथ ही आत्मनिर्भर बन सकेंगे।उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वयं का व्यवसाय या स्वरोजगार स्थापित कर नौकरी देने वाले बनें और अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनें।

इस अवसर पर सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप एवं विधायक जगदलपुर श्री किरण देव ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवाचार के जरिये उद्यमिता एवं स्वरोजगार अपनाकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सहभागिता निभाने के लिए युवाओं से आह्वान किया।

आरंभ में शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर के कुलपति प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव ने इनोवेशन महाकुंभ आयोजन के उद्देश्य और विश्वविद्यालय की स्थापना सहित संस्थान के विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों, नवोन्मेषी प्रयासों के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया।इस मौके पर विधायक चित्रकोट श्री विनायक गोयल, छतीसगढ़ ब्रेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्री श्रीनिवास मद्दी, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रूपसिंह मंडावी,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, महापौर श्री संजय पांडेय, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री दिनेश कश्यप,नगर निगम सभापति श्री खेमसिंह देवांगन और अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों सहित कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह,आईजी श्री सुंदरराज पी, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा,पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा तथा विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति,प्राध्यापक, अन्य संस्थानों के विशेषज्ञ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं समेत युवा मौजूद रहे।

*बीजापुर जिले के एडापल्ली में रुढ़ी जन्य परंपरागत सर्व आदिवासी समाज की ऐतिहासिक आम सभा संपन्न, जिलाध्यक्ष अशोक तलांडी ने जताया आभार,*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले के भोपाल पटनम से दीपक मरकाम की खबर*

0

*बीजापुर जिले के एडापल्ली में रुढ़ी जन्य परंपरागत सर्व आदिवासी समाज की ऐतिहासिक आम सभा संपन्न, जिलाध्यक्ष अशोक तलांडी ने जताया आभार,*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले के भोपाल पटनम से दीपक मरकाम की खबर*

 

*बीजापुर दिनांक 05  मई 2026*

बीजापुर: नेशनल पार्क सेंड्रा क्षेत्र के ग्राम एडापल्ली में बीते 1 मई 2026 को रूढ़ि जन्य परंपरागत सर्व आदिवासी समाज द्वारा एक विशाल एक दिवसीय आम सभा का सफल आयोजन किया गया।

 

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में हजारों की संख्या में समाज के लोगों ने जुटकर अपनी एकजुटता का परिचय दिया।

 

*ज्वलंत मुद्दों पर हुआ विचार-मंथन*

 

इस वृहद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक, सांस्कृतिक और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता लाना था।

 

सभा में क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर गहन चर्चा की गई और उनके समाधान के लिए वैचारिक मंथन किया गया।

 

यह पहली बार था जब बीजापुर जिले के भोपाल पटनम विकास खण्ड के सेंड्रा क्षेत्र के एडापल्ली में इस स्तर पर रुढ़ी जन्य परंपरागत सर्व आदिवासी समाज का इतना बड़ा जमावड़ा देखने को मिला।

 

कार्यक्रम की अभूतपूर्व सफलता पर रुढ़ी जन्य परंपरागत सर्व आदिवासी समाज बीजापुर जिला जिलाध्यक्ष अशोक कुमार तलांडी ने खुशी जाहिर करते हुए सभी के प्रति  हृदय से आभार व्यक्त किया है।

 

रुढ़ी जन्य परंपरागत सर्व आदिवासी समाज बीजापुर जिला अध्यक्ष अशोक तलाण्डी ने अपने संदेश में कहा:

“यह कार्यक्रम आप सभी के सहयोग और उपस्थिति के बिना सफल नहीं हो पाता। मैं प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पटेल, पुजारी, वडडे, गुनिया, पेरमा, गायता सहित सभी माता-बहनों, युवाओं और अधिकारी-कर्मचारियों का हृदय से आभार प्रकट करता हूँ।”

 

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

सभा में सर्व समाज के प्रमुखों, मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों और पत्रकार बंधुओं ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

 

जिलाध्यक्ष तलांडी ने विशेष रूप से उन आम नागरिकों और सियान बड़े (बुजुर्गों) नो जवान युवक, युवतियों जन प्रति निधियों, दूर दराज से आए समाज प्रमुखों सदस्यों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने दूर-दराज से आकर इस आयोजन को सफल बनाया।

*यूरोलॉजिस्ट डॉ दीपक वामशी 6 को जगदलपुर शहर में उपलब्ध रहेंगे*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* जगदलपुर से दीपक मरकाम की खबर*

0

*यूरोलॉजिस्ट डॉ दीपक वामशी 6 को जगदलपुर शहर में उपलब्ध रहेंगे*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* जगदलपुर से दीपक मरकाम की खबर*

 

 

जगदलपुर दिनांक 06  मई 2026

किम्स हॉस्पिटल विशाखापटनम के सुप्रसिद्ध यूरोलॉजिस्ट डॉ. दीपक वामशी एल्ला 6 मई (बुधवार) को जगदलपुर में मरीजों को परामर्श देंगे जानकारी के अनुसार, डॉ. एल्ला एसबीआई रोड, चांदनी चौक स्थित आईएसओ सर्टिफाइड दुर्गा पॉलीक्लिनिक में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। वे पेशाब एवं किडनी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के इलाज और परामर्श देंगे।

 

 

*डॉक्टर द्वारा जिन बीमारियों का इलाज किया जाएगा, उनमें पेशाब में जलन या खून आना, बार-बार यूरिन इन्फेक्शन, किडनी एवं मूत्रनली में पथरी, प्रोस्टेट (पुरुष ग्रंथि) का बढ़ना, किडनी से जुड़ी अन्य समस्याएं, पेट के निचले हिस्से में दर्द, महिलाओं में पेशाब संबंधी दिक्कतें और बच्चों में बिस्तर गीला करना जैसी समस्याएं शामिल हैं। इसके अलावा डायलिसिस के मरीजों के लिए एवी फिस्टुला, पीसीएनएल जैसी प्रक्रियाओं पर भी परामर्श दिया जाएगा। पुरुषों में नपुंसकता, शीघ्रपतन एवं अन्य संबंधित समस्याओं का भी उपचार उपलब्ध रहेगा।अग्रिम पंजीयन हेतु मोबाइल नंबर 9406334545, 7693023045 पर संपर्क किया जा सकता है।*

बिग ब्रेकिंग..EXCLUSIVE..खबर कांकेर जिला के कोरर जहां जिला से लेकर राज्य तक के तमाम बडे बडे नेता जनप्रतिनिधि लेकिन बस स्टैंड में सुविधा नही।…..सुविधा के अभाव में यात्री परेशान फिर भी अपना देश महान…आर एल कुलदीप की कलम…।

0

बिग ब्रेकिंग..EXCLUSIVE..खबर कांकेर जिला के कोरर जहां जिला से लेकर राज्य तक के तमाम बडे बडे नेता जनप्रतिनिधि लेकिन बस स्टैंड में सुविधा नही।…..सुविधा के अभाव में यात्री परेशान फिर भी अपना देश महान…आर एल कुलदीप की कलम…।

कांकेर

जिला के कोरर जहां जिला के तमाम बडे बडे नेता जनप्रतिनिधि

लेकिन बस स्टैंड में सुविधा नही।

यात्रीयों को सुलभ शौचालय जैसे तमाम सुविधाओं से वंचित होना पडता है लेकिन यहां के सताधारी विपक्ष या अन्य दल के जनप्रतिनिधियों को भी कोई मतलब नही।

सुविधा के अभाव में यात्री परेशान फिर भी अपना देश महान…..

यात्री प्रतिक्षालय बना शोपीस, सुविधाओं के लिए भटक रहे यात्री

कोरर बस स्टैंड में बना यात्री प्रतिक्षालय केवल नाम का नजर आ रहा है। जहां एक ओर बोर्ड पर “आपका स्वागत है” लिखा है, वहीं दूसरी ओर यात्रियों को बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार यहां..

सुलभ शौचालय की व्यवस्था नहीं

साफ-सफाई की स्थिति भी खराब

बस स्टैंड परिसर के आसपास दुकानें और भीड़ तो नजर आती है, लेकिन यात्रियों के लिए जरूरी व्यवस्थाएं पूरी तरह से उपेक्षित हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि

जब यह क्षेत्र जनप्रतिनिधियों से भरा हुआ है, तो फिर आम जनता की इस समस्या पर किसी का ध्यान क्यों नहीं?

यात्री मजबूरी में खुले में या आसपास की दुकानों का सहारा लेने को मजबूर हैं, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ जाती है।

स्थानीय लोगों का कहना है:

“सिर्फ बोर्ड लगाकर विकास नहीं होता, सुविधा भी दिखनी चाहिए।”

कोरर बस स्टैंड का यह हाल जिम्मेदारों की उदासीनता को साफ दर्शाता है। अब देखना यह है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि कब तक इस समस्या पर चुप्पी साधे रहते हैं।

“सुविधा शून्य, स्वागत पूरा — यही है कोरर बस स्टैंड की सच्चाई”

सच्चाई लिखो तो लगता बुरा….. जाकर देखो कोरर का बस स्टैंड का मुत्रालय है सडागला….।