*यूरोलॉजिस्ट डॉ दीपक वामशी 6 को जगदलपुर शहर में उपलब्ध रहेंगे*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* जगदलपुर से दीपक मरकाम की खबर*
जगदलपुर दिनांक 06 मई 2026
किम्स हॉस्पिटल विशाखापटनम के सुप्रसिद्ध यूरोलॉजिस्ट डॉ. दीपक वामशी एल्ला 6 मई (बुधवार) को जगदलपुर में मरीजों को परामर्श देंगे जानकारी के अनुसार, डॉ. एल्ला एसबीआई रोड, चांदनी चौक स्थित आईएसओ सर्टिफाइड दुर्गा पॉलीक्लिनिक में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। वे पेशाब एवं किडनी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के इलाज और परामर्श देंगे।
*डॉक्टर द्वारा जिन बीमारियों का इलाज किया जाएगा, उनमें पेशाब में जलन या खून आना, बार-बार यूरिन इन्फेक्शन, किडनी एवं मूत्रनली में पथरी, प्रोस्टेट (पुरुष ग्रंथि) का बढ़ना, किडनी से जुड़ी अन्य समस्याएं, पेट के निचले हिस्से में दर्द, महिलाओं में पेशाब संबंधी दिक्कतें और बच्चों में बिस्तर गीला करना जैसी समस्याएं शामिल हैं। इसके अलावा डायलिसिस के मरीजों के लिए एवी फिस्टुला, पीसीएनएल जैसी प्रक्रियाओं पर भी परामर्श दिया जाएगा। पुरुषों में नपुंसकता, शीघ्रपतन एवं अन्य संबंधित समस्याओं का भी उपचार उपलब्ध रहेगा।अग्रिम पंजीयन हेतु मोबाइल नंबर 9406334545, 7693023045 पर संपर्क किया जा सकता है।*






