*बीजापुर जिले के एडापल्ली में रुढ़ी जन्य परंपरागत सर्व आदिवासी समाज की ऐतिहासिक आम सभा संपन्न, जिलाध्यक्ष अशोक तलांडी ने जताया आभार,*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले के भोपाल पटनम से दीपक मरकाम की खबर*
*बीजापुर दिनांक 05 मई 2026*
बीजापुर: नेशनल पार्क सेंड्रा क्षेत्र के ग्राम एडापल्ली में बीते 1 मई 2026 को रूढ़ि जन्य परंपरागत सर्व आदिवासी समाज द्वारा एक विशाल एक दिवसीय आम सभा का सफल आयोजन किया गया।
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में हजारों की संख्या में समाज के लोगों ने जुटकर अपनी एकजुटता का परिचय दिया।
*ज्वलंत मुद्दों पर हुआ विचार-मंथन*
इस वृहद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक, सांस्कृतिक और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता लाना था।
सभा में क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर गहन चर्चा की गई और उनके समाधान के लिए वैचारिक मंथन किया गया।
यह पहली बार था जब बीजापुर जिले के भोपाल पटनम विकास खण्ड के सेंड्रा क्षेत्र के एडापल्ली में इस स्तर पर रुढ़ी जन्य परंपरागत सर्व आदिवासी समाज का इतना बड़ा जमावड़ा देखने को मिला।
कार्यक्रम की अभूतपूर्व सफलता पर रुढ़ी जन्य परंपरागत सर्व आदिवासी समाज बीजापुर जिला जिलाध्यक्ष अशोक कुमार तलांडी ने खुशी जाहिर करते हुए सभी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।
रुढ़ी जन्य परंपरागत सर्व आदिवासी समाज बीजापुर जिला अध्यक्ष अशोक तलाण्डी ने अपने संदेश में कहा:
“यह कार्यक्रम आप सभी के सहयोग और उपस्थिति के बिना सफल नहीं हो पाता। मैं प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पटेल, पुजारी, वडडे, गुनिया, पेरमा, गायता सहित सभी माता-बहनों, युवाओं और अधिकारी-कर्मचारियों का हृदय से आभार प्रकट करता हूँ।”
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
सभा में सर्व समाज के प्रमुखों, मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों और पत्रकार बंधुओं ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
जिलाध्यक्ष तलांडी ने विशेष रूप से उन आम नागरिकों और सियान बड़े (बुजुर्गों) नो जवान युवक, युवतियों जन प्रति निधियों, दूर दराज से आए समाज प्रमुखों सदस्यों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने दूर-दराज से आकर इस आयोजन को सफल बनाया।






