Wednesday, May 6, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *‘सही दवा-शुद्ध आहार‘ अभियानः भोपालपटनम में ढाबों व दुकानों पर कार्रवाई*,,,,,,,,,,,,,,,,, ...

*‘सही दवा-शुद्ध आहार‘ अभियानः भोपालपटनम में ढाबों व दुकानों पर कार्रवाई*,,,,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

0
2

*‘सही दवा-शुद्ध आहार‘ अभियानः भोपालपटनम में ढाबों व दुकानों पर कार्रवाई*,,,,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

बीजापुर,,,
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार ‘सही दवा-शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार‘ थीम पर चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत भोपालपटनम में व्यापक निरीक्षण और कार्रवाई की गई।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व विभाग और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में संचालित ढाबा, होटल, डेलीनीड्स, जूस सेंटर, फल दुकान, मिठाई दुकान और फास्ट फूड सेंटर सहित कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों में अनियमितता पाए जाने पर सत्यनारायण भोजनालय, मोना ढाबा, श्रीराजन ढाबा और लक्ष्मी फास्ट फूड पर चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता बनाए रखने, हाइजीन मेंटेन करने और खाद्य सुरक्षा से जुड़े आवश्यक नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। जिन दुकानदारों के पास खाद्य अनुज्ञप्ति पंजीयन नहीं था। उन्हें शीघ्र लाइसेंस बनवाने के लिए निर्देशित किया गया। अधिकारियों ने सभी व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों की विस्तृत जानकारी भी दी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सुरक्षित, शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। साथ ही लोगों और दुकानदारों को स्वच्छता, पौष्टिक आहार और सुरक्षित दवा के उपयोग के प्रति जागरूक करना भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here