*नक्सलियों के पश्चिमी डिवीजन ने ,मुठभेड़ में मारे गए चारों नक्सली को अपना सदस्य बताया*,,,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

0
436

*नक्सलियों के पश्चिमी डिवीजन ने ,मुठभेड़ में मारे गए चारों नक्सली को अपना सदस्य बताया*,,,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

बीजापुर::::::::: जिले के थाना मिरतुर के पोमरा जंगल में 26 नवम्बर को हुई मुठभेड़ में 04 नक्सली मारे गए थे।

उसी मुठभेड़ को लेकर नक्सलियों के पश्चिम डिवजन के प्रवक्ता मोहन ने मंगलवार कोएक प्रेस नोट जारी कर मुठभेड़ में मारे गए चारों नक्सलियों को अपना सदस्य बताया है।

नक्सली प्रवक्ता मोहन के अनुसार बीजापुर जिले के भैरमगढ़ प्रखंड पमरा गांव के पास सूचना मिलने पर पुलिस ने 26 तारीख की सुबह सात बजे हमारे दस्ते को चारों तरफ से घेर लिया।

अचानक हमला कर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसका विरोध करते हुए हमारे 04 साथी मारे गए। उसमें से मन्नी ओयाम, गांव बेचापाल एरिया ,सीएनएम सदस्य के रूप में काम कर रहा था।

दूसरा मड़काम सुकराम ,गुड़सेकल गांव ,बड़ेपाल पंचायत, तीसरा पुनेम चूक्की ,एसी सदस्य कोत्तागूडें गांव, पुसूपाका पंचायत जिला बीजापुर डिवीजन डॉक्टर विभाग में काम कर रही थी। चौथा कामरेड लाली माड़वी, पार्टी सदस्य ,गांव सोगेन, जिला कोंडागांव इन चार कामरेडों ने 4-5 सालों से नक्सली पार्टी में काम करते हुए अपनी योगदान दे रहे थे।

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here