*मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन, 09 नवंबर को जारी, 08 दिसम्बर 2022 तक दावा आपत्ति आमंत्रित* *,,, मुर्गेश शेट्टी की रिपोर्ट,,*

0
69

*मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन, 09 नवंबर को जारी,
08 दिसम्बर 2022 तक दावा आपत्ति आमंत्रित*

*,,, मुर्गेश शेट्टी की रिपोर्ट,,*

बीजापुर ::::::: भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2023 के तहत जारी कार्यक्रम अनुसार 9 नवंबर 2022 को जिले के सभी मतदान केन्द्र, तहसीलदार एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण कार्यालय, अनुविभागीय अधिकारी एवं रजिस्ट्रीकरण कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया है।

9 नवम्बर 2022 से 8 दिसम्बर 2022 तक प्रत्येक मतदान केन्द्र में अविहित अधिकारियों के द्वारा दावा आपत्ति प्राप्त किया जाएगा।

इसके लिए सभी अविहित अधिकारी एवं बूथलेबल अधिकारियों को फार्म 6,7 एवं 8 वितरण किया जा चुका है।

ऐसे मतदाता जिन्हें अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाना हे उन्हें फॉम 6 भरकर तथा जिनका नाम विलोपन किया जाना है। उसके लिए फार्म-7 भरकर तथा जिनके नाम में सुधार किया जाना है वे फॉम-8 भरकर अपने क्षेत्र के नजदीकी बूथलेबल अधिकारी/अविहित अधिकारी अथवा तहसील कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंन्तर्गत 12 नवंबर 2022 दिन शनिवार एवं 13 नवम्बर 2022 दिन रविवार को समस्त मतदान केन्द्रों में विशेष शिविर का आयोजन किया जावेगा।

उक्त शिविर में मतदाता के द्वारा दावा आपत्ति प्राप्त किया जावेगा।

इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा समस्त तहसीलदार एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने एवं 9 नवम्बर 2022 को बीएलओ के द्वारा मतदाता सूची का ग्रामीणों की उपस्थिति में पठन करने के लिए निर्देशित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here