Homeछत्तीसगढ़* आरक्षक की गोली मारकर हत्या, कैंप से महज 6 किमी दूरी...

* आरक्षक की गोली मारकर हत्या, कैंप से महज 6 किमी दूरी पर वारदात, माओवादियों के शामिल होने की आशंका* *दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

* आरक्षक की गोली मारकर हत्या, कैंप से महज 6 किमी दूरी पर वारदात, माओवादियों के शामिल होने की आशंका*

*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

जगदलपुर::::: जिले में आज सुबह अज्ञात व्यक्ति ने एक आरक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी है।

इस मामले में बस्तर पुलिस घटना में माओवादियों के शामिल होने की आशंका जताई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बस्तर पुलिस ने बताया कि मारडूम थाना क्षेत्र के रेखा घाटी एस एफ कैंप में पदस्थ आरक्षक नेवरु बेंजाम निवासी टुंडेर बुधवार शाम अपने परिजन के एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम मारीकोडरी गया था ।

आज तड़के करीब 4ः30 बजे अज्ञात व्यक्ति ने गांव में स्थित एक आश्रम के पीछे आयोजित कार्यक्रम स्थल में आरक्षक नेवरु बेंजाम की गोली मारकर हत्या कर दी है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस इस घटना में माओवादियों का हाथ होने की आशंका जताई है।

मामले की जांच में मारडूम पुलिस जुट गई है।

बताया जा रहा कि इस घटना से मारडूम थाना क्षेत्र से 10 कि. मी. और रेखा घाटी कैंप से महज 6 कि.मी. दूरी पर अंजाम दिया गया है।

हालांकि आरक्षक को गोली मारी गई है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि नक्सलियों ने ही उसे गोली मारी है।

मारडूम थाना क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधि पूरी तरीके से कम हो चुकी थी, लेकिन आज एक बार फिर जिस तरीके से आरक्षक को गोली मारी गई है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि नक्सलियों ने आरक्षक को मारने लंबे समय से फिराक में थे और मुखबिरी के आरोप में गोली मारी गई होगी ।

हालांकि पुलिस अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन उस क्षेत्र में गोली मारकर की गई हत्या नक्सलियों का होना ही दर्शाता है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES