Saturday, April 18, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *जिले में अवैध धान के आवक को रोकने, अर्न्तराज्यीय सीमा तारलागुड़ा, पामेड़...

*जिले में अवैध धान के आवक को रोकने, अर्न्तराज्यीय सीमा तारलागुड़ा, पामेड़ एवं तिमेड़, में चेक पोस्ट स्थापित* *,,,, मुर्गेश शेट्टी की रिपोर्ट,,,,,*

0
145

*जिले में अवैध धान के आवक को रोकने, अर्न्तराज्यीय सीमा तारलागुड़ा, पामेड़ एवं तिमेड़, में चेक पोस्ट स्थापित*

*,,,, मुर्गेश शेट्टी की रिपोर्ट,,,,,*

बीजापुर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा के निर्देशानुसार सभी अन्तर्राज्यीय सीमाओं में चेकपोस्ट स्थापित कर अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

ज्ञात हो कि खरीफ वर्ष 2022-23 हेतु समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 1 नवंबर से शुरू हो गई है।

जिले में तेलंगाना और महाराष्ट्र राज्य से अवैध धान के आवक की संभावना बनी रहती है। जिसके लिए कड़ी निगरानी के निर्देश दिया गया है।

वहीं धान खरीदी के दौरान उपार्जन केन्द्रों में सभी प्रारंभिक तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है।

समय-समय पर उपार्जन केन्द्रों के भौतिक सत्यापन हेतु जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की नियुक्ति गई है।

संबंधित नोडल अधिकारियों को अपने प्रभार क्षेत्र के उपार्जन केन्द्रों के निरीक्षण एवं अंतिम दिवस तक धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here