*छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आदिवासी नृत्य महोत्सव में न्यूजीलैंड, रूस, सर्बिया, इजिप्ट और इंडोनेशिया सहित 9 देशों के कलाकार होंगे शामिल, देश-दुनिया की दिखेगी झलक *
*तेज नारायण सिंह की रिपोर्ट*,,,,,,,
रायपुर::::::::::::: छत्तीसगढ़ स्थापन दिवस से 1 नवंबर से रायपुर में प्रस्तावित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में देश के सभी राज्यों के आदिवासी कलाकारों के अलावा 9 देशों के कलाकार भी शामिल होने वाले हैं।
ऐसे में इस बार न्यूजीलैंड, रूस, सर्बिया, इजिप्ट और इंडोनेशिया की संस्कृति भी दिखेगी।
संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य ने बताया, इस साल अब तक मोजांबिक, मंगोलिया, न्यूजीलैंड, सर्बिया, टोंगो, मालदीव, रूस, इंडोनेशिया और इजिप्ट ने इस महोत्सव में शामिल होने की सहमति भेज दी है।
2021 के आदिवासी नृत्य महोत्सव में सात देशों के कलाकार आये थे।
2019 में आयोजित पहले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में पांच देशों के सांस्कृतिक प्रतिनिधि शामिल हुए थे।
इसके अलावा 28 प्रदेशों और दूसरे केंद्र शासित प्रदेशों के भी करीब 1400 कलाकार इस महोत्सव में शिरकत करने वाले हैं।
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में एक नवम्बर को राज्योत्सव के साथ ही शुरू होगा।
नृत्य महोत्सव का समापन समारोह 3 नवम्बर को होना है।
बता दें कि राज्य सरकार ने साल 2019 से इस नृत्य महोत्सव की शुरुआत की थी।





