Homeदक्षिण बस्तरमत्स्य विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन एवं विभागीय योजनाओं से लाभान्वित होकर जिले...

मत्स्य विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन एवं विभागीय योजनाओं से लाभान्वित होकर जिले के कृषक हो रहे है मालामाल ,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,

मत्स्य विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन एवं विभागीय योजनाओं से लाभान्वित होकर जिले के कृषक हो रहे है मालामाल

,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,

बीजापुर – जिले में कृषि को बढ़ावा देने एवं कृषकों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कर उनके आमदनी के स्त्रोत बढ़ाने हेतु विभागीय अमला जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे है। मांझीगुडा निवासी कृषक मंगलदई मांझी ने मछली पालन से ही साल भर में तीन लाख से अधिक आमदनी प्राप्त कर रही है। मांझीगुडा निवासी कृषक अपने एक हेक्टेयर तालाब पर मत्स्य विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन में मछलीपालन का कार्य कर रही है। विभाग द्वारा शतप्रतिशत अनुदान पर जाल एवं मछली बीज प्रदाय किया गया है। साल भर में 15 क्विंटल से अधिक मछली उत्पादन होता है। जिसे 200 रुपये प्रति किलो के हिसाब से 3 लाख रुपए से अधिक लाभ अर्जित कर रही है, मछली पालन के साथ-साथ मुर्गीपालन एवं साग-सब्जी का उत्पादन कर अतिरिक्त आमदनी अर्जित कर रही है। कृषक मंगलदई बताती है कि सही सलाह एवं मार्गदर्शन से मछली पालन कर आर्थिक रुप से सृदृढ़ हुआ जा सकता जिले में विभागीय अधिकारियों द्वारा समय-समय पर उचित परामर्श दिया जाता है। जिससे मछली के उत्पादन में वृद्धि होती है। मंगलदई ने बताया कि वह विगत 5 वर्षों से नियमित रुप से मछली पालन का कार्य कर रही है। जिससे परिवार के आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ हुई है। बीजापुर जिले में मछली की मांग अधिक है। 200 प्रति किलो के दर से यहां मछली बहुत आसानी से बिक जाता है।
सहायक संचालक मत्स्य विभाग श्री बकोदिया ने बताया कि जिले के मत्स्य कृषको को सही समय पर उन्नत किस्म की मछली बीज प्रदाय करने का कार्य विभाग द्वारा किया जा रहा है। जिससे मछलीपालन को बढ़ावा मिलेगा।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES